GST Cuts on Maruti Suzuki: Brezza, Ertiga और Grand Vitara खरीदने का फिर नहीं मिलेगा ऐसा मौका, कीमतों में भारी गिरावट

Summary :

GST Cuts on Maruti Suzuki:  GST 2.0 के स्लैब में बदलाव के बाद कई जरूरी सामानों समेत कार और बाइक में अब 28 प्रतिशत के बदले 18 प्रतिशत का GST लगेगा। 22 सितंबर से नए स्लैब लागू होने के बाद ऑटो सेक्टर में भी बाइक और कारों की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिल सकती है। भारतीय बाजार में Maruti की कारों को बेहतर माइलेज, किफायती कीमत के कारण काफी पसंद किया जाता है। अब कुछ प्रमुख SUV कारों में गिरावट दर्ज की जाएगी। Brezza Car Price भारतीय बाजार में सबसे लोकप्रिय की सूची में शामिल Brezza में 1.5…

GST Cuts on Maruti Suzuki:  GST 2.0 के स्लैब में बदलाव के बाद कई जरूरी सामानों समेत कार और बाइक में अब 28 प्रतिशत के बदले 18 प्रतिशत का GST लगेगा। 22 सितंबर से नए स्लैब लागू होने के बाद ऑटो सेक्टर में भी बाइक और कारों की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिल सकती है। भारतीय बाजार में Maruti की कारों को बेहतर माइलेज, किफायती कीमत के कारण काफी पसंद किया जाता है। अब कुछ प्रमुख SUV कारों में गिरावट दर्ज की जाएगी।

Brezza Car Price

GST Cuts on Maruti Suzuki
GST Cuts on Maruti Suzuki

भारतीय बाजार में सबसे लोकप्रिय की सूची में शामिल Brezza में 1.5 लीटर का दमदार इंजन मिलता है। माना जा रहा है इस कार की कीमतों में लगभग 3.4 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की जा सकती है। बता दें कि अधिकतम Brezza  में 75 हजार की बचत हो सकती है।

Model Old Price Discount New Price Change (%)
Brezza LXI (Petrol Manual) ₹8,69,000 ₹29,900 ₹8,39,100 -3.44%
Brezza VXI (Petrol Auto) ₹11,15,000 ₹38,400 ₹10,76,600 -3.44%
Brezza LXI (CNG) ₹9,64,000 ₹33,200 ₹9,30,800 -3.44%

Grand Vitara Price

Grand Vitara Price
Grand Vitara Price

मारुति सुजुकी की ग्रैंड विटारा ने भारतीय बाजार में कई दमदार SUV को टक्कर दी है। बता दें कि GST स्लैब में बदलाव के बाद लगभग 3.5 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की जा सकती है। टॉप मॉडल पर अधिकतम 67 हजार रुपये की बचत हो सकती है।

Mild Hybrid Petrol-Manual Old Price Discount New Price Change (%)
Grand Vitara Sigma ₹11,42,000 ₹39,300 ₹11,02,700 -3.44%
Grand Vitara Delta ₹12,53,000 ₹43,200 ₹12,09,800 -3.45%
Grand Vitara Zeta ₹14,67,000 ₹50,500 ₹14,16,500 -3.44%
Grand Vitara Alpha (O) ₹16,74,000 ₹57,700 ₹16,16,300 -3.45%

Ertiga Car Price

GST Cuts on Maruti Suzuki
GST Cuts on Maruti Suzuki

सस्ती 7 सीटर कार में सबसे पहले Ertiga Car का नाम सामने आता है। बता दें कि इस MPV कार में भी लगभग 3.5 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की जा सकती है। 1.5 लीटर के दमदार इंजन के साथ ही इस कार में लगभग 40 हजार रुपये की कटौती का जा सकती है।

Model Old Price Discount New Price Change (%)
LXI (O) ₹9,11,500 ₹31,400 ₹8,80,100 -3.45%
VXI (O) ₹10,20,500 ₹35,100 ₹9,85,400 -3.44%

ALSO READ: Royal Enfield GST Cut Rates: 21 हजार रुपये तक हुई सस्ती हुई शानदार Hunter, Classic और Meteor

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।