भागम-भाग का गजब खेल! एक तरफ जीजा-साली फरार तो दूसरे दिन जीजा की बहन संग साला, लोगों के डिसीजन से हड़कंप

Summary :

Bareilly Double Love Story: उत्तर प्रदेश के बरेली से एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है, जिसे सुनने के बाद लोगों के दिमाग सन्न हो जाएंगे। यहां एक व्यक्ति अपनी साली के साथ भाग गया। इसके बाद अगले सुबह ही उसका साला अपने जीजा की बहन के साथ फरार हो गया। दोनों परिवार इस घटना से आक्रोश में हैं। लेकिन घर के बुजुर्गों ने अंत में यह फैसला लिया कि दोनों प्रेमी जोड़ी को साथ रहने दिया जाए. इस घटना में कोई क़ानूनी कार्रवाई न की जाए। हालांकि यह मामला बंद हो चुका है, लेकिन शहर में यह मामला अभी भी…

Bareilly Double Love Story: उत्तर प्रदेश के बरेली से एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है, जिसे सुनने के बाद लोगों के दिमाग सन्न हो जाएंगे। यहां एक व्यक्ति अपनी साली के साथ भाग गया। इसके बाद अगले सुबह ही उसका साला अपने जीजा की बहन के साथ फरार हो गया। दोनों परिवार इस घटना से आक्रोश में हैं। लेकिन घर के बुजुर्गों ने अंत में यह फैसला लिया कि दोनों प्रेमी जोड़ी को साथ रहने दिया जाए. इस घटना में कोई क़ानूनी कार्रवाई न की जाए। हालांकि यह मामला बंद हो चुका है, लेकिन शहर में यह मामला अभी भी लोगों की जुबान पर है।

UP Love Story: बरेली के कमलापुर की घटना

UP Love Story
UP Love Story

बरेली के कमलापुर गांव से एक ऐसी अनोखी प्रेम कहानी सामने आई है, जिसने पूरे गांव को हैरानी में डाल दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह मामला एक 28 वर्षीय युवक से जुड़ा है, जो पिछले छह साल से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। लेकिन 23 अगस्त की सुबह वह अचानक अपनी 19 वर्षीय साली के साथ घर छोड़कर फरार हो गया। जब यह बात परिवार को पता चली तो सभी सन्न रह गए।

इस घटना से परिवार अभी उबरे भी नहीं थे कि अगली सुबह एक और चौंकाने वाली खबर आई। युवक का 22 साल का साला भी गायब था, और वह अपने जीजा की 19 वर्षीय बहन के साथ भाग गया था. इस तरह, दोनों परिवारों के बेटे और बेटियों ने एक-दूसरे के रिश्तेदारों के साथ भागकर पूरे गांव में सनसनी मचा दी। यह ‘बैक-टू-बैक’ फरारी गांव में चर्चा का विषय बन गई।

Jija Sali Love Story: जीजा-साली की कहानी

Jija Sali Love Story
Jija Sali Love Story

गायब होने की शिकायत नवाबगंज थाने में दर्ज कराई गई, जिसके बाद SHO अरुण कुमार श्रीवास्तव की टीम ने कार्रवाई करते हुए 14 और 15 सितंबर को दोनों जोड़ों को ट्रेस कर लिया। हालात तनावपूर्ण थे, लेकिन कानूनी कार्रवाई की बजाय दोनों परिवारों ने गांव के बुजुर्गों और समाज के वरिष्ठ लोगों की मौजूदगी में बातचीत का रास्ता चुना। समझदारी दिखाते हुए यह फैसला लिया गया कि दोनों जोड़ों को साथ रहने की अनुमति दी जाए और कोई भी कानूनी कदम न उठाया जाए।

Bareilly Double Love Story Viral News: परिवार वालों ने सुनाया फैसला

Viral News
Viral News

इस पूरे घटनाक्रम के बाद दोनों परिवारों ने शांति और समझदारी का रास्ता चुना। गांव वालों का कहना है कि यह घटना किसी टीवी सीरियल जैसी लगती है, लेकिन असल जिंदगी में घटित हुई। बरेली की यह अनोखी ‘लव स्टोरी‘ अब पूरे जिले में चर्चा का विषय बन चुकी है। जहां विवाद नहीं, बल्कि समझौता और धैर्य सबसे बड़ा समाधान बनकर सामने आया।

ये भी पढ़ें: जिहादियों का क्या करें? महीनों तक भाई की बेगम संग करता रहा दुष्कर्म, देता था अजीब तर्क- तेरा बीमार पति इसी से होगा ठीक..

 

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।