जिहादियों का क्या करें? महीनों तक भाई की बेगम संग करता रहा दुष्कर्म, देता था अजीब तर्क- तेरा बीमार पति इसी से होगा ठीक..

Summary :

Gwalior Gangrape Case: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है। यहां रहने वाली एक युवती ने आरोप लगाया है कि उसके दोनों जेठ घर पर पति की गैरमौजूदगी में उसके साथ दुष्कर्म करते हैं। महिला जब इसका विरोध करती है तो जेठ उसकी 10 महीने की नवजात बेटी को जान से मारने की धमकी देता है। जेठ महिला को इस गंदी हरकत के पीछे एक वजह बताता है। इसके लिए जेठ कहता है कि तुम्हारे पति बीमार हैं, अगर तुम ऐसा करोगी तो वह जल्दी ठीक हो जाएंगे। महिला का पति…

Gwalior Gangrape Case: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है। यहां रहने वाली एक युवती ने आरोप लगाया है कि उसके दोनों जेठ घर पर पति की गैरमौजूदगी में उसके साथ दुष्कर्म करते हैं। महिला जब इसका विरोध करती है तो जेठ उसकी 10 महीने की नवजात बेटी को जान से मारने की धमकी देता है। जेठ महिला को इस गंदी हरकत के पीछे एक वजह बताता है। इसके लिए जेठ कहता है कि तुम्हारे पति बीमार हैं, अगर तुम ऐसा करोगी तो वह जल्दी ठीक हो जाएंगे। महिला का पति अक्सर बीमार रहता है, इसलिए वह इलाज के लिए महीनों घर से बाहर रहता है।

Girl Gangraped: पत्नी की बात सुनते ही पीटने लगा पति

Gwalior Gangrape Case
Gwalior Gangrape Case

बता दें कि यह पूरी घटना रेलवे पटरी के पास जंगीपुरा डबरा गवालियर की है। पीड़ित महिला ने जब इस घटना की बात अपने पति को बताई तो उसने भी उससे मारपीट की। इस दौरान उसने कहा कि तुम मेरे भाईयों के खिलाफ मुझे भड़का रही है। इस वजह से तंग आकर पीड़ित महिला अपने मायके चली गई। यहां पंचायत बुलाई गई. जिसमें महिला के ससुराल पक्ष से कोई नहीं आया, तो महिला ने अपने परिवार वालों के साथ रविवार को महिला थाने पहुंच गई। फिर दोनों जेठों के खिलाफ मामला दर्ज कराई। पुलिस ने कहा कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी।

Gwalior Crime News: इस घटना से इलाके में हड़कंप

Gwalior Crime News
Gwalior Crime News

पीड़िता ने महिला थाना में शिकायत दर्ज कराते हुए अपने दोनों जेठों पर दुष्कर्म के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता के मुताबिक, उसका निकाह 5 मई 2023 को डबरा निवासी एक युवक से हुआ था। शादी के शुरुआती एक साल तक वह ससुराल में ठीक से रही, लेकिन पति की तबीयत खराब होने के कारण वह इलाज के लिए अक्सर जावरा (रतलाम) जाते रहते थे। पीड़िता ने बताया कि 10 जनवरी की रात करीब 1 बजे उसका मंझला जेठ कमरे में आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसने पीड़िता की 10 महीने की बेटी को जान से मारने की धमकी दी। इसके तुरंत बाद बड़ा जेठ भी कमरे में पहुंचा और उसने भी पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया।

Hindi News Today: जेठ कहता था मेरे साथ बनाओ संबंध-पीड़िता

Hindi News Today
Hindi News Today

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महिला का कहना है कि कमरा के दरवाजा पर कूलर रखा था, इसलिए दरवाजा बंद नहीं था। दोनों जेठों ने इसी का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया। जब उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उसे बहकाते हुए कहा कि ऐसा करने से उसके पति की सेहत में सुधार होगा और अगर उसने किसी को बताया तो स्थिति और बिगड़ जाएगी। पीड़िता का आरोप है कि इस घटना के बाद दोनों जेठ कई बार उसके साथ दुष्कर्म करते रहे। फिलहाल महिला थाना पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Nashik Rape Case: महाराष्ट्र के नासिक जिले से रिश्तों को तार-तार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 40 साल का पिता अपनी ही 17 साल की नाबालिग बेटी के साथ रेप किया। इतना ही नहीं, पिता की इस गंदी करतूत से नाबालिग पेट से हो गई। बच्ची के पेट में दर्द होने के बाद यह सच्चाई सबके सामने आई। घटना गंगापुर थाना के शिवाजीनगर की बताई जा रही है। इस घटना के सामने आने से हड़कंप मच गया है। आसपास के लोग इस घटना को सुनने के बाद तरह-तरह की बातें कर रहे हैं।

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।