Bigg Boss 19 Finale : क्या रेड ऑउटफिट की वजह से हार गयी Farhana Bhatt या वोट में पड़ गयी कमी, जाने क्या है पूरा मामला ?

Bigg Boss 19 Finale - Source : Social Media

Bigg Boss 19 Finale : Bigg Boss के विनर गौरव खन्ना बने है। जनता ने इस सीजन का विनर गौरव खन्ना को चुना है। Bigg Boss 19 का ग्रैंड फिनाले इस बार कई वजहों से चर्चा में रहा, लेकिन सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहीं Farrhana Bhatt। पूरे सीजन के दौरान उन्होंने न सिर्फ अपने स्टाइल और स्ट्रॉन्ग गेम से दर्शकों का दिल जीता, बल्कि फिनाले तक पहुंचकर उन्होंने ये साबित कर दिया कि वे इस शो की सबसे मजबूत कंटेस्टेंट में से एक थीं। लेकिन उम्मीदों के उलट, ट्रॉफी उनके हाथ से फिसल गई।

सोशल मीडिया पर अब फैन्स के बीच एक ही सवाल आखिर Farrhana Bhatt क्यों हार गईं? कई रिपोर्ट्स का दावा है कि शो के अंतिम दौर में उन्हें उतने वोट नहीं मिले, जितने उनके मुकाबले में खड़े कंटेस्टेंट को मिले। वहीं, फैन्स एक और दिलचस्प वजह को भी चर्चा में ला रहे हैं फिनाले नाइट में Farrhana Bhatt द्वारा पहनी गई ड्रेस काफी चर्चा का विषय बनी रही। अब सवाल ये भी है की वोट नहीं मिलने की वजह से Farrhana Bhatt से छिनी ट्रॉफी, ड्रेस बनी अपशकुन या सिर्फ इत्तेफाक?

Farrhana Bhatt dress issue : क्या ड्रेस बनी अपशकुन? फैन्स ने उठाए सवाल

Bigg Boss 19 Finale- Source : Social Media
Bigg Boss 19 Finale- Source : Social Media

फिनाले नाइट पर Farrhana Bhatt ने एक खास स्टाइलिश, फ्लेयर्ड और ब्राइट कलर की ड्रेस पहनी थी। वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं, लेकिन जैसे ही उनकी हार हुई, सोशल मीडिया पर ये ड्रेस चर्चा का विषय बन गई। कुछ फैन्स का मानना है कि यह ड्रेस Farrhana के लिए एक तरह का “अपशकुन” साबित हुई। उनका तर्क है कि जब भी किसी कंटेस्टेंट ने शो के फिनाले में ओवर-ग्लैम या बहुत एक्सपेरिमेंटल आउटफिट पहना है, अक्सर वे ट्रॉफी से चूक गए हैं।

फरहाना का आउटफिट लकी नहीं था और एनर्जी मैच नहीं कर रहा था। कुछ ने तो इसे सोशल मीडिया पर “curse of the finale dress” तक कह दिया।
हालांकि, ये सिर्फ अटकलें हैं। ड्रेस का जीत या हार से सीधा लेना-देना होना शायद सिर्फ एक इत्तेफाक है, लेकिन Bigg Boss जैसे हाई-इमोशन शो में फैन्स किसी भी चीज को इमोशनली कनेक्ट कर लेते हैं।

वोटिंग ट्रेंड्स में आई गिरावट – असली वजह?

Bigg Boss 19 Finale- Source : Social Media
Bigg Boss 19 Finale- Source : Social Media

अगर कंट्रोवर्सी से अलग देखें तो कई रिपोर्ट्स में खुलासा हुआ कि Farrhana Bhatt को फिनाले से 24 घंटे पहले तक तगड़ा सपोर्ट मिल रहा था, लेकिन लास्ट कुछ घंटों में वोटिंग ट्रेंड में गिरावट आ गई। उनके दो बड़े फैन बेस के बीच इंटरनल क्लैश,सोशल मीडिया पर चल रही निगेटिविटी, शो में आखिरी हफ्ते में उनकी कुछ बातों को लेकर ऑडियंस का रिएक्शन, फिनाले से पहले aired एक टास्क में उनकी एप्रोच पर विवाद इन सब वजहों की वजह से वोटिंग पर असर पड़ सकता है। Bigg Boss में चंद हजार वोट भी फाइनल रिजल्ट बदल सकते हैं।

Farrhana Bhatt Bigg Boss 19 : फैंस का रिएक्शन – “जीत नहीं पाई, लेकिन दिल जरूर जीता”

Bigg Boss 19 Finale- Source : Social Media
Bigg Boss 19 Finale- Source : Social Media

फिनाले के बाद सोशल मीडिया पर Farrhana के फैन्स काफी भावुक नजर आए। कईयों ने लिखा “ट्रॉफी किसी और ने ली हो, पर विनर तो Farrhana ही हैं।”
“उनकी ग्रेस, साइलेंट स्ट्रेंथ और स्टाइल unbeatable थे।” “वोटिंग सिस्टम फेयर नहीं लगा।” कुछ फैन्स ने तो मेकर्स पर भी उंगली उठाई कि एडिटिंग और स्क्रिप्टिंग ने फाइनल रेस पर असर डाला।

क्या आगे मिलेगा बड़ा ब्रेक?

Bigg Boss हारने के बावजूद Farrhana Bhatt के लिए एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के कई दरवाज़े खुल चुके हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार उनको दो वेब-सीरीज़ से ऑफर आया है, एक म्यूजिक वीडियो, और एक बड़े टीवी शो का ऐप्रोच इससे साफ है कि Bigg Boss की ट्रॉफी न जीत पाने के बावजूद उन्होंने इंडस्ट्री में अपने लिए मजबूत जगह बनाई है।

Farrhana Bhatt का ट्रॉफी जीतना तो नहीं हुआ, लेकिन उनकी लोकप्रियता, फैन बेस और शो में दिखाए गए व्यवहार ने उन्हें फिनाले की सबसे चर्चित फाइनलिस्ट बना दिया। जहां कुछ लोग ड्रेस को अपशकुन बता रहे हैं, वहीं असली वजह शायद वोटिंग ट्रेंड्स में बदलाव ही है। पर इतना तय है Farrhana Bhatt ने Bigg Boss 19 नहीं जीता, लेकिन लाखों दिल जरूर जीत लिए।

पहले भी कई ऐसे फाइनलिस्ट रहे जो रेड ड्रेस के चलते नहीं बन पाएं थे विनर

Bigg Boss 19 Finale- Source : Social Media
Bigg Boss 19 Finale- Source : Social Media

दरअसल, Farrhana Bhatt से पहले जिस फाइनलिस्ट ने भी रेड ड्रेस पहनी, वो ट्रॉफी नहीं जीत पाया। लोग इसका उदाहरण भी दे रहे हैं। चलिएर आइए बताते हैं है आपको विस्तार से बिग बॉस 11- हिना खान फर्स्ट रनर-अप रेड ड्रेस बिग बॉस 16- प्रियंका चाहर चौधरी सेंकड रनर-अप रेड ड्रेस, बिग बॉस 17- अभिषेक कुमार फर्स्ट रनर-अप रेड आउटफि, यह वो कंटेस्टेंट्स थे जिन्हें बिग बॉस का सबसे डिजर्विंग फाइनलिस्ट माना जा रहा था। खैर, यह सिर्फ लोगों का अनुमान है।

Also Read : Salman Khan Battle of Galwan film : सलमान खान का फौजी लुक वायरल सेना की वर्दी में दिखे दबंग स्टार, फैंस बोले-‘टाइगर इज प्राइड ऑफ इंडिया’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।