जिसकी उम्मीद थी, वही हुआ। फिल्म तेरा इंतजार के प्रोमो देखकर ही ऐसा लग रहा था कि यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर ढेर हो जाएगी। दिशा से भटकती हुई सनी लियोनी की यह फिल्म परदे से गायब हो चुकी है और अब सनी लियोनी को भी यह डर सताने लगा है कि अभिनेत्री के तौर पर स्थापित होने की कोशिशें करती-करती वह खुद भी अचानक गायब न हो जाएं क्योंकि आइटम गर्ल के तौर पर तो उसकी डिमांड बनी हुई है, लेकिन फिल्म की लीड एक्ट्रेस के तौर पर वह अपना जादू खो चुकी हैं।
कहना गलत न होगा कि 2014 में प्रदर्शित हुई उनकी आखिरी हिट फिल्म रागिनी एमएमएस-2 थी। उसके बाद तीन साल गुजर गए, लेकिन सनी बतौर अभिनेत्री कोई भी हिट फिल्म नहीं दे पाई है। इससे एक बात साबित हो गई कि भले ही सनी लियोनी को सबसे ज्यादा सर्च किया जाता हो, लेकिन बात जब टिकट खरीद कर उनकी फिल्म देखने की आती है तो यही फैंस पीठ दिखा देते हैं।
सनी लियोन को क्यों खोजा जाता है, ये बात बताने की जरूरत नहीं है। पोर्न स्टार के तौर पर उसका अपना अलग वजूद रहा है और लोग भी उन्हें उसी रूप में खोजना और देखना चाहते हैं, पर बॉलीवुड में एंट्री लेते ही उन्होंने अपना पोर्न रूपी चोला उतारा और अभिनय के लिए हाथ-पांव मारने लगी। एक पहेली लीला, कुछ कुछ लोचा है, मस्तीजादे, वन नाइट स्टैंड, बेईमान लव और तेरा इंतजार जैसी फिल्में इतनी बुरी तरह असफल रही कि डिस्ट्रीब्यूटर्स अब सनी की फिल्मों से ही दूर भागने लगे हैं। हां, जहां बात आइटम डांस की हो, तो सबसे पहले सनी को ही याद किया जाता है।
तेरा इंतजार के फ्लॉप होने के बाद अब सनी लियोनी को यह समझ जाना चाहिए कि अभिनेत्री के तौर पर उनका वजूद खत्म हो चुका है। उनकी एक-दो फिल्म तो डिब्बा बंद हो चुकी हैं। फिल्मों की लगातार असफलता से यह साबित हो चुका है कि सनी लियोनी का आकर्षण फीका पड़ता जा रहा है। दर्शक जिस उम्मीद के साथ उनकी फिल्म देखने जाते हैं, निराश होकर बाहर लौटते हैं क्योंकि सनी जिस्म के अलावा कुछ भी दिखा पाती। यहां हमारा इशारा उनके लचर अभिनय की तरफ है यानी सनी लियोनी अभिनय के मामले में कमजोर हैं।
कुछ फिल्मी पंडितों की मानें, तो क्लोज शॉट में सनी अपना आकर्षण खोती नजर आती है। इस बात का अंदाजा शायद उन्हें हो चुका है इसलिए वह परदे पर अब हॉट सीन करने से बचना चाहती है जब दर्शक उन्हें हॉट अवतार में ही देखना पसंद करते हैं। तेरा इंतजार के प्रोमो में सनी का जिस्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाया था इसलिए दर्शकों ने फिल्म से दूरी बनाए रखी। हां, सनी लियोनी के आइटम सांग में जरूर मांग बनी हुई है।
दर्शक पूरी फिल्म में सनी का एक गाना जरूर देखना पसंद करते हैं, लेकिन लीड रोल में सनी उनसे अब झेली नहीं जाती। इसीलिए सनी हिंदी के साथ-साथ अन्य भाषाओं की फिल्मों में भी काम करने लगी हैं, ताकि जब तक उनकी मांग बनी हुई है उसका पूरा लाभ उठा लिया जाएं। बतौर हीरोइन सनी लियोनी के हाथ में इस समय एक भी हिंदी फिल्म नहीं है। यह इस बात को दर्शाता है कि सनी का बुलबुला अब फूट गया है, लेकिन यह भी तय है कि बॉलीवुड को सनी लियोनी इतनी जल्दी अलविदा नहीं कहने वाली।
यहां उसने अपना प्रोडक्शन हाउस भी खोल दिया है ताकि निर्माताओं की तरफ से तिरस्कार मिलने की स्थिति में वह खुद का प्रोजेक्ट ला सकें। हालांकि वह इस मामले में कोई जल्दबाजी नहीं कर रही हैं। प्रोडक्शन हाउस तो खोल दिया है लेकिन फिल्म की घोषणा नहीं की है। शायद सनी सही वक्त का इंतजार कर रही है। जब तक डांस और एक्टिंग के मौके मिल रहे हैं, करते चले जाओ और जब मार्केट ठंडा हो जाएं, तो अपने प्रोडक्शन हाउस को गरम करना शुरू कर दो। शायदी इसी फार्मूले पर चल रही है सनी लियोनी।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे


Download Android App
Download iOS App



