Bobby Deol on Dispute with Alia: बॉलीवुड में जब दो बड़े स्टार्स एक साथ काम करते हैं, तो सेट पर सिर्फ एक्शन ही नहीं, बल्कि भारी तनाव भी देखने को मिलता है। यशराज फिल्म्स की सबसे बड़ी स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘अल्फा‘ के सेट से एक ऐसी ही दिल दहला देने वाली खबर सामने आई, जिसने पूरी इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया। खबर उड़ी कि सेट पर कुछ ऐसा खौफनाक हुआ कि खुद ‘एनिमल‘ के विलेन बॉबी देओल यानी हमारे ‘लॉर्ड बॉबी‘ भी बुरी तरह सहम गए।
चारों तरफ यह बात होने लगी कि आलिया भट्ट ने शूटिंग के दौरान कुछ ऐसा कर दिया जिससे बॉबी देओल इतने नाराज और हैरान हुए कि उन्होंने फिल्म छोड़ने तक का मन बना लिया था। इस निगेटिव खबर ने सोशल मीडिया पर हर कोई आलिया भट्ट को ट्रोल करने लगा। लेकिन जब खुद बॉबी देओल कैमरे के सामने आए, तो उन्होंने ऐसा पत्ता खोला कि सबका मुंह बंद हो गया।
Bobby Deol on Dispute With Alia: बॉबी देओल ने खोला उस ‘खतरनाक’ मैसेज का राज

आमतौर पर स्टार्स ऐसी खबरों पर चुप रहते हैं, लेकिन इस बार पानी सिर से ऊपर जा चुका था। जब बॉबी देओल से इस सो कॉल्ड ‘झगड़े और खौफ’ के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने हंसते हुए एक ऐसा खुलासा किया जो किसी ने नहीं सोचा था। बॉबी ने बताया, “मैं अपने कमरे में बैठा था, तभी मेरे एक करीबी दोस्त ने मुझे एक न्यूज का लिंक भेजा। उसमें लिखा था कि आलिया और मेरे बीच सेट पर भयंकर बवाल हो गया है और हम एक-दूसरे को फूटी आंख नहीं सुहा रहे। सच बताऊं तो मैं खुद हैरान था कि ये मैं क्या पढ़ रहा हूं! मैं अपनी ही लड़ाई की खबर पढ़कर दंग रह गया।”
बॉबी ने सीधे शब्दों में कहा कि आज के समय में लोग इतने वेल्ले (खाली) हो चुके हैं कि बिना पैर-पैर की कहानियां गढ़ लेते हैं। सेट पर ऐसा कोई पल नहीं था जहां तनाव हुआ हो, बल्कि जो कुछ भी मीडिया में बिका, वो सिर्फ और सिर्फ मिर्च-मसाला था।
Bobby Deol On Alia Bhatt Alpha Movie: बॉबी देओल ने बताया ‘अल्फा’ के सेट पर बंद कमरे का असली नजारा

इस अफवाह को हवा इसलिए भी मिली क्योंकि बॉबी देओल ने हाल ही में आलिया के पति रणबीर कपूर के साथ ‘एनिमल’ में खूनी खेल खेला था। लोगों को लगा कि अब ‘अल्फा’ में वो आलिया के साथ भी वैसी ही दुश्मनी निभा रहे हैं। अफवाहों में तो यह भी दावा किया गया था कि आलिया भट्ट सेट पर डायरेक्टर की तरह बर्ताव कर रही थीं, जिससे बॉबी के स्टारडम को ठेस पहुंची।
इस पूरी फ़र्ज़ी कहानी की धज्जियां उड़ाते हुए बॉबी ने आलिया की असलियत बयां की। बॉबी ने कहा, “आलिया एक ऐसी बच्ची है जिसके काम की इज्जत पूरी दुनिया करती है। ‘अल्फा’ में उसने जो एक्शन सीन्स किए हैं, उन्हें देखकर मैं खुद उसका फैन हो गया। वो हर फाइट सीक्वेंस के लिए जी-जान लगा देती थी।” बॉबी ने साफ किया कि इंस्टाग्राम और सोशल मीडिया पर दिखने वाली 90% खबरें पूरी तरह से फेक होती हैं और लोग बिना सोचे-समझे उन पर यकीन कर लेते हैं। ‘अल्फा’ के सेट पर कोई दुश्मनी नहीं, बल्कि सिर्फ और सिर्फ तगड़ा सिनेमा बन रहा है, जिसमें शरवरी वाघ भी उनके साथ नजर आएंगी।
Alpha Movie: ‘अल्फा’ से पहले 5 जून को सिनेमाघरों में गूंजेगी ‘बंदर’ की दहाड़

लड़ाई-झगड़े की इन तमाम झूठी खबरों को पीछे छोड़ते हुए बॉबी देओल इस समय अपने करियर के सबसे बेहतरीन दौर का लुत्फ उठा रहे हैं। ‘अल्फा’ में आलिया और शरवरी वाघ के साथ बॉक्स ऑफिस पर गदर मचाने से पहले बॉबी देओल एक और बड़े धमाके के लिए पूरी तरह तैयार हैं। जी हां, बॉबी देओल बहुत जल्द अपकमिंग फिल्म ‘बंदर’ से बड़े पर्दे पर तबाही मचाने आ रहे हैं।
खास बात यह है कि इस फिल्म को डायरेक्ट बॉलीवुड के वेटेरन डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने किया है, जो अपनी लीक से हटकर फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। इस फिल्म में बॉबी देओल के साथ सान्या मल्होत्रा, सपना पब्बी और सबा आजाद जैसे बेहतरीन कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। फैंस के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी यह है कि यह फिल्म इसी महीने 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। साफ़ है कि अफवाह उड़ाने वाले कहानियां बनाते रह गए और लॉर्ड बॉबी एक के बाद एक बड़ी फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर राज करने के लिए निकल पड़े हैं।


Download Android App
Download iOS App




