90 के दशक की खूबसूरत और ग्लैमरस एक्ट्रेस नीलम कोठारी ने साल 1984 में फिल्म ‘जवानी’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। एक्ट्रेस ने भले ही अपने करियर में कम हिट फिल्में दी हों लेकिन वो बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक बड़ा नाम रही हैं। आज हम आपको उनकी निजी जिंदगी के बारे में बताएंगे कि आखिर ऐसा क्या हुआ जिसकी वजह से बॉबी देओल को 5 साल तक डेट करने के बाद उनका ब्रेकअप हो गया।
फिल्म जगत की खूबसूरत अभिनेत्री नीलम कोठारी को आज किसी परिचय की जरूरत नहीं है। उन्होंने अपनी एक्टिंग से लोगों को इतना दीवाना बनाया है कि लोग उनकी तारीफ करते नहीं थकते। आपको बता दें कि अभिनेत्री 90 के दशक में एक बड़ा नाम रही हैं। अब हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने बॉबी देओल से शादी न करने की वजह बताई है।
नीलम कोठारी के लव लाइफ को लेकर चर्चाएं तो काफी फेमस है। एक्ट्रेस कभी गोविंदा से प्यार करती थीं, लेकिन बॉबी देओल के साथ भी उनके डेटिंग की खबरें काफी सुर्खियों में रही हैं। अब हाल ही में नीलम कोठारी का एक इंटरव्यू सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने बॉबी देओल से अपने ब्रेकअप की वजह बताई है।
एक नामी मीडिया संस्थान से बातचीत के दौरान नीलम कोठारी ने कहा था कि मुझे अचानक अहसास हुआ कि मैं बॉबी देओल से शादी करती तो खुश नहीं रह पाती और इस बात को समझने में मुझे 5 साल लग गए। इस दौरान नीलम कोठारी से इंटरव्यू लेते हुए पूछा गया था कि क्या उनके ब्रेकअप के लिए पूजा भट्ट या धर्मेंद्र जिम्मेदार हैं तो उन्होंने कहा था कि मेरे ब्रेकअप के लिए कोई दूसरा इंसान जिम्मेदार नहीं था। बता दें कि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐसी खबरें सामने आई थी कि धर्मेंद्र भी यह नहीं चाहते थे कि कोई एक्ट्रेस उनके परिवार की बहू बने।
नीलम कोठारी ने यह भी कहा कि बॉबी देओल के करियर को लेकर अच्छी फीलिंग नहीं थी। उन्हें ऐसा एहसास होता था कि ऐसे इंसान के साथ कैसे घर बसाएं, जिसका करियर अभी शुरू भी नहीं हुआ है।
बता दें कि बॉबी देओल ने बाद में इंटीरियर डिजाइनर तान्या से शादी कर ली थी। वहीं, नीलम कोठारी ने टीवी और बॉलीवुड एक्टर समीर सोनी से शादी कर ली थी।


Download Android App
Download iOS App








