बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने रहते है। उनका अपनी बहनो को लेकर प्यार, पापा के साथ इक्वेशन, सौतेली माँ से बिगड़ा रिश्ता सब कुछ लाइमलाइट में रहा है। वो एक इमोशनल इंसान है और जब बात उनकी माँ की आती है तो वो खुल कर अपने जज़्बात सबके सामने रखते है।

अब हाल ही में अर्जुन कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर किया है। जिसमें मां के प्यार की पवित्रता और मूल्य के बारे में बताया हैं। पोस्ट में लिखा था, “अपनी मां द्वारा किए गए प्यार को कभी मत भूलना। उन चीजों को भी नहीं जो उन्होंने आपके लिए की हैं। मैं अब समझ चुका हूं कि जो लोग अपने दिमाग में मां की प्यारी-सी तस्वीर रखते हैं, वो कहीं नहीं जाते। हम सभी खुशी और शांति के मार्ग पर सब साथ चलेंगे।”

बता दे, अर्जुन कपूर अपनी मां के बेहद करीब थे, उन्होंने अपनी मां के संघर्ष को याद करते हुए यें पोस्ट शेयर किया। ये पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा “फैक्ट ऑफ लाइफ, मां का प्यार, करुणा और शांति”। 

अब उनके इस पोस्ट पर फैंस लाइक्स और कमेंटस के जरिए खूब प्यार दे रहें हैं। फैंस के साथ-साथ फिल्म इंडस्ट्री के कुछ खास दोस्तों ने भी कमेंट किए हैं।


Download Android App
Download iOS App



