इस नए साल की शुरुआत में ही जाने माने फिल्म अभिनेता और डायलॉग राइटर कादर खान के निधन की खबर से न सिर्फ बॉलीवुड बल्कि हर बॉलीवुड फैन दुखी हो गया। बीते मंगलवार 1 जनवरी को लम्बी बिमारी के बाद कनाडा में इस दिग्गज अभिनेता ने अपनी आखिरी सांस ली।
कादर खान के बेटे सरफराज ने उनकी मौत की खबर की पुष्टि की और सभी को गहरा सदमा लगा। 11 दिसंबर 1937 को अफगानिस्तान के काबुल में जन्मे कादर खान ने करीब 300 फिल्मों में काम किया और सैकड़ों फिल्मों के लिए बतौर डायलॉग राइटर भी काम किया।
बेहद गरीब परिवार से आने वाले कादर खान अब अपने निधन के बाद करोड़ों की संपत्ति अपने परिवार के लिए छोड़ गए है और ये सारी दौलत उन्होंने अपनी मेहनत के बलबूते पर कमाई है। फिल्मों, विज्ञापनों और डायलॉग राइटिंग के जरिये कादर खान ने कुल 69.8 करोड़ की संपत्ति जमा की थी।
बॉलीवुड में लंबा समय बिताने वाले कादर खान ने साल 1973 में आई फिल्म ‘दाग’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। कादर कितने मंझे हुए अभिनेता अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है की उन्होंने अपने करियर में हर तरह का किरदार निभाया और उनके हर किरदार को खूब पसंद किया गया।
कॉमेडी हो या फिर गंभीर किरदार कादर खान हर किरदार में ऐसे रच बस गए की हमेशा याद किये जायेंगे। अमिताभ बच्चन को ‘एंग्री यंग मैन’ बनाने वाले भी कादर खान के ही डायलॉग थे।
अभिनेता गोविंदा के साथ कदर खान की कॉमेडी जोड़ी ने ऐसा रंग जमाया की इस जोड़ी ने एक के बाद एक कई हिट फ़िल्में दी। कादर खान ने हर नामी सितारे के साथ स्क्रीन शेयर की और हर बार फिल्म में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
बीते कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर उनके निधन की अफवाह भी फैलाई गयी थी जिसे बाद में उनके बेटे सरफराज ने नकार दिया था पर अब ये सितारा इस दुनिया में नहीं है।


Download Android App
Download iOS App









