बॉलीवुड के मशहूर सेलिब्रिटी कपल जिनके ब्रेकअप का सबसे ज्यादा दुःख फैंस को हुआ !

Summary :

आज हम आपको कुछ ऐसी सेलिब्रिटी कपल के बारे में बता रहे है जो अपने अफेयर को लेकर काफी सुर्ख़ियों में रही पर फिर टूटे रिश्ते के साथ अलग हो गयी।

बॉलीवुड में आपने कई खूबसूरत जोड़ियां परदे पर साथ देखी होंगी इनमे से कुछ जोड़ियां सिर्फ परदे पर ही नहीं बल्कि असल जिंदगी में भी एक दुसरे के साथ रिश्ते में रही है। निजी जिन्दगी में इन सितारों का रिश्ता चला तो बेहद खूबूसरत पर दुखद ब्रेकअप के मोड़ पर जाकर टूट भी गया। आज हम आपको कुछ ऐसी सेलिब्रिटी कपल के बारे में बता रहे है जो अपने अफेयर को लेकर काफी सुर्ख़ियों में रही पर फिर टूटे रिश्ते के साथ अलग हो गयी।

रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण :

सेलिब्रिटी कपल

बॉलीवुड के सबसे खूबसूरत कपल्स में से एक रहे रणबीर और दीपिका एक समय बेहद सीरियस रिलेशनशिप में थे और शादी करने वाले थे ओर अचानक इनके ब्रेकअप की खबरें आयी और ये सेलिब्रिटी कपल अलग हो गए।

विवेक ओबेरॉय और ऐश्वर्या राय :

सेलिब्रिटी कपल

सलमान से ब्रेकअप के बाद ऐश्वर्या ने थामा था विवेक ओबेरॉय का हाथ और इनका रिलेशन काफी सुर्ख़ियों में भी था। लेकिन ये सेलिब्रिटी कपल भी ज्यादा चल नहीं पाया और ब्रेकअप के साथ खत्म हो गया।

शाहिद कपूर – करीना कपूर :

सेलिब्रिटी कपल

परदे पर दोनों की जोड़ी जितनी खूबसूरत लगी उतना ही असल जिंदगी में भी दोनों में प्यार था। ये सेलिब्रिटी कपल भी जल्द ही शादी करने वाला था पर दोनों ने ब्रेकअप कर लिया।

रणवीर सिंह – अनुष्का शर्मा :

सेलिब्रिटी कपल

बॉलीवुड में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली सेलिब्रिटी कपल में से एक अनुष्का और रणवीर सिंह ने करीब तीन साल का लम्बा रिलेशन साथ निभाया ओर फिर कुछ निजी कारणों के चलते दोनों ने ब्रेकअप कर लिया।

जॉन अब्राहम- बिपाशा बसु :

सेलिब्रिटी कपल

बॉलीवुड की इस जोड़ी का रिश्ता करीब 9 साल लंबा था और सभी को उम्मीद थी की ये सेलिब्रिटी कपल शादी करेगा पर सबका दिल तोड़ ये कपल भी अलग हो गया। खबर ये भी आयी की बिपाशा के गिरते करियर की वजह से ये ब्रेकअप हुआ।

विक्रम भट्ट- सुष्मिता सेन:

सेलिब्रिटी कपल

पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन ने खुलकर दुनिया के आगे डायरेक्टर विक्रम भट्ट के साथ अपने रिश्ते को कबूला था और बताया था की वो उनसे शादी करने के लिए तलाक ले रहे है पर ये कपल भी जल्द अलग हो गया।

सिद्धार्थ मल्होत्रा- आलिया भट्ट:

सेलिब्रिटी कपल

अपनी पहली फिल्म स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर के सेट पर दोनों स्टार मिले और प्यार हो गया। ये सेलिब्रिटी कपल काफी लम्बे समय से साथ था पर कभी खुलकर अपने रिश्ते को नहीं कबूला। इस सेलिब्रिटी कपल का जब ब्रेकअप हुआ तो खूब सुर्खियां मिली।

जबरदस्त अंदाज में नजर आए डब्बू रत्नानी के कैलेंडर में बॉलीवुड सितारे

Desk Team