बोनी कपूर ने मिस्टर इंडिया 2 पर लगाई मुहर, बन सकता है सीक्वल

Summary :

मिस्टर इंडिया 2 : एक नई फिल्म के बारे में बहुत सारी अफवाहें हैं, जो 1987 में रिलीज़ हुई अनिल कपूर और श्रीदेवी की ब्लॉकबस्टर फिल्म मिस्टर इंडिया की फिल्म का सीक्वल हो सकता है। अब फ़ाइनली फ़िल्म के प्रोड्यूसर बोनी कपूर ने ‘मिस्टर इंडिया 2’ को लेकर एक्सक्लूसिव अपडेट दी है। एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में बोनी कपूर ने मिस्टर इंडिया 2 बनने पर मुहर लगा दी है। इतना ही नहीं उन्होंने फ़िल्म की स्टार कास्ट को लेकर भी एक्सक्लूसिवली अपडेट दी है जो यकीनन फ़ैंस के एक्साइटमेंट लेवल को बढ़ा देगी। निश्चित रूप ‘मिस्टर इंडिया 2’ फिल्म आना अभी कन्फर्म…

मिस्टर इंडिया 2 : एक नई फिल्म के बारे में बहुत सारी अफवाहें हैं, जो 1987 में रिलीज़ हुई अनिल कपूर और श्रीदेवी की ब्लॉकबस्टर फिल्म मिस्टर इंडिया की फिल्म का सीक्वल हो सकता है। अब फ़ाइनली फ़िल्म के प्रोड्यूसर बोनी कपूर ने ‘मिस्टर इंडिया 2’ को लेकर एक्सक्लूसिव अपडेट दी है। एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में बोनी कपूर ने मिस्टर इंडिया 2 बनने पर मुहर लगा दी है। इतना ही नहीं उन्होंने फ़िल्म की स्टार कास्ट को लेकर भी एक्सक्लूसिवली अपडेट दी है जो यकीनन फ़ैंस के एक्साइटमेंट लेवल को बढ़ा देगी। निश्चित रूप ‘मिस्टर इंडिया 2’ फिल्म आना अभी कन्फर्म खबर नहीं है

मिस्टर इंडिया 2
मिस्टर इंडिया 2

बोनी कपूर ने मिस्टर इंडिया 2 से जुडी दी खबर

बोनी कपूर से जब इंटरव्यू के दौरान पूछा गया की ‘मिस्टर इंडिया 2’ कब आएगी या फिर आएगी भी या नहीं? तो इसके जवाब में बोनी कपूर कुछ खुलासे किये उन्होंने कहा की, “मिस्टर इंडिया आएगी ये पक्का है। और ये अपने टाइम पर ही आएगी । मैंने हाल ही में फ़ॉरेन स्टूडियो, वेस्टर्न स्टूडियो को मिस्टर इंडिया 2 के लिए अप्रोच किया है। हो सकता है कि, मिस्टर इंडिया 2 बोनी कपूर, जी और वेस्टर्न स्टूडियो के सहयोग से बन सकती है । अभी सब कुछ शुरूआती स्टेज में है इसलिए मैं इसे लेकर ज्यादा बात नहीं कर सकता।”

इसके अलावा जब ‘मिस्टर इंडिया 2’ की कास्ट के बारें में बोनी से पूछा गया तो उन्होंने अंत में कहा, “अभी इसके बारें में बात करना भी बहुत जल्दबाजी होगी।”

मिस्टर इंडिया 2
मिस्टर इंडिया 2

1987 में आयी मिस्टर इंडिया कि कुछ बातें

1987 मिस्टर इंडिया की बात करें तो, शेखर कपूर द्वारा निर्देशित और बोनी कपूर द्वारा निर्मित, मिस्टर इंडिया में अनिल कपूर, श्रीदेवी और सतीश कौशिक ने लीड रोल निभाया, जिसको दर्शकों ने बेहद पसंद भी किया था। वहीं विलेन के किरदार में अमरीश पूरी नज़र आए थे। मिस्टर इंडिया की हाई-फ़ाई कहानी, गाने, परफॉरमेंस से लेकर डॉयलॉग्स भी आज भी लोकप्रिय हैं। मिस्टर इंडिया का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 10 करोड़ था।

मिस्टर इंडिया 2
मिस्टर इंडिया 2

आने वाली मूवी में बिजी हैं बोनी कपूर

वर्क फ़्रंट की बात करें तो, बोनी कपूर इन दिनों अपनी आगामी फ़िल्म मैदान की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं। इस फ़िल्म में अजय देवगन लीड रोल में नज़र आने वाले हैं । यह फ़िल्म ईद 2024 पर रिलीज हो रही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team