साल में 4 से 5 फिल्में करने पर बोनी कपूर ने अक्षय कुमार पर कसा तंज, बोले- ’25-30 दिन काम के चाहिए पूरे पैसे’

Summary :

फिल्ममेकर बोनी कपूर ने हाल ही में अक्षय कुमार की फ्लॉप फिल्मों और मोटी फीस को लेकर तंज कसा है। दरअसल हाल ही में उन्होंने द कपिल शर्मा शो में बिना किसी का नाम लिए कहा कि आजकल कुछ एक्टर्स ऐसे हैं, जो 25-30 दिन में फिल्म की शूटिंग पूरी कर लेते हैं।

फिल्म मेकर बोनी
कपूर पिछले कुछ वक्त से अपनी हालिया रिलीज मिली को लेकर सुर्खियों में बने हुए
हैं। इस फिल्म में उन्होंने अपनी बेटी जाह्नवी कपूर के साथ पहली बार काम किया है। बोनी
कपूर और जाह्नवी कपूर की पहली साथ फिल्म को दर्शकों का मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल
रहा है। वहीं अब बोनी कपूर अपनी फिल्म नहीं बल्कि अपनी तीखी बयानबाजी की वजह से
सुर्खियों में आ गए हैं। हाल ही में बोनी कपूर ने
अक्षय कुमार की फ्लॉप फिल्मों और मोटी फीस को लेकर तंज कसा
है।

Boney Kapoor on Mr India, Mom and the Reason He's Making a Tamil Film -  Masala

दरअसल, हाल ही में बोनी कपूर द कपिल शर्मा शो में पहुंचे थे जहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों के बॉक्स ऑफिस पर लगातार फ्लॉप होने को लेकर खुलकर बात की है। साथ ही फिल्म मेकर ने बिना
किसी का नाम लिए कहा कि आजकल कुछ एक्टर्स ऐसे हैं
, जो 25-30 दिन में फिल्म
की शूटिंग पूरी कर लेते हैं और फीस पूरी लेते हैं। लेकिन उनकी फिल्में हिट नहीं
होती
, बल्कि फ्लॉप होती हैं।

Boney Kapoor makes some mind-boggling revelations related to Mr. India  shooting days on The Kapil Sharma Show

बोनी कपूर ने कपिल शर्मा से बात करते हुए कहा कि ‘शुरुआत से ही उनके इन्टेन्शन सही नहीं नजर आते हैं। मैं
किसी एक्टर का यहां नाम नहीं ले रहा हूं
, लेकिन कुछ
एक्टर्स ऐसे हैं
, जो नापतोलकर के काम करते
हैं। वो बोलते हैं कि कितने दिन का काम है
? उनका सेटअप होता
है
, जो बहुत आरामदायक होना चाहिए।’

Akshay Kumar to undergo intense preparation to play Chhatrapati Shivaji  Maharaj in Mahesh Manjrekar's Veer Daudale Saat : Bollywood News -  Bollywood Hungama

इसी के साथ उन्होंने आगे कहा कि ‘अगर एक्टर, डायरेक्टर या प्रोड्यूसर सच्चाई के साथ काम नहीं कर रहे हैं, तो फिल्म फ्लॉप होनी तय है। ऐसे में पिक्चर कहां से अच्छी बनेगी? जब तक सच्चाई नहीं आएगी, चाहे वो एक्टर्स हों, डायरेक्टर हों या फिर चाहे वो प्रोड्यूसर्स हों, पिक्चर न तो अच्छी बनेगी
और न ही चलेगी।
’

Akshay Kumar on Twitter:

भले ही बोनी कपूर ने अपने इस बयान में किसी एक्टर का नाम नहीं लिया हो। मगर
सोशल मीडिया यूजर्स बोनी के इस तंज को अक्षय कुमार से जोड़कर देख रहे हैं। इसके
पीछे की एक वजह ये भी है कि इंडस्ट्री में अक्षय कुमार ही एकलौते ऐसे स्टार हैं
, जो 30-40 में दिन में अपनी फिल्म की शूटिंग खत्म कर लेते हैं और उनकी ही एक साल
में 4-5 फिल्में रिलीज होती हैं।

 

Desk Team