Border 2 OTT Release: इस साल की शुरुआत सनी देओल की बहुचर्चित फिल्म बॉर्डर 2 की रिलीज के साथ हुई थी। 29 साल पहले आई कल्ट क्लासिक वॉर ड्रामा मूवी बॉर्डर के सीक्वल के तौर पर इस मूवी ने सही मायनों में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। थिएटर्स के बाद अब बॉर्डर 2 ओटीटी पर धमाल मचाने के लिए तैयार है।
Border 2 OTT Release: OTT पर आ गई है Sunny Deol की Border 2

सालों के इंतज़ार के बाद, JP Dutta की फ़िल्म ‘Border’ का सीक्वल इस साल जनवरी में रिलीज़ हुआ और दर्शकों का दिल जीत लिया। यह फ़िल्म बॉक्स ऑफ़िस पर ज़बरदस्त हिट साबित हुई और इसने दुनिया भर में ₹400 करोड़ से ज़्यादा की कमाई की। जो लोग इसे सिनेमाघरों में नहीं देख पाए, उनके लिए अब यह फ़िल्म OTT पर स्ट्रीम होने के लिए तैयार है।
गुरुवार को, OTT की दिग्गज कंपनी Netflix ने एक वीडियो शेयर करके ‘Border 2’ की OTT रिलीज़ की घोषणा की। इस वीडियो में एक लिफ़ाफ़ा दिखाया गया था जिस पर “Netflix” लिखा हुआ था, और बैकग्राउंड में “Ghar Kab Aaoge” गाना बज रहा था। वीडियो के साथ, प्लेटफ़ॉर्म ने लिखा, “चिट्ठी अब Netflix पर आ गई है ‘Border 2’ देखें, 20 मार्च को Netflix पर!”
फिल्म की स्टारकास्ट

बता दें, ये फिल्म 1997 में आई फिल्म ‘बॉर्डर’ का सीक्वल है. ‘बॉर्डर 2’ को अनुराग सिंह ने डायरेक्ट किया है और टी-सीरीज-जे.पी. फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है। ये फिल्म 23 जनवरी को थिएटर नें रिलीज हुई थी। इसमें सनी देओल के अलावा वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, सोनम बाजवा, मेधा राणा और मोना सिंह मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म में सभी कलाकारों ने जबरदस्त एक्टिंग की है।
फिल्म की कहानी

फिल्म ‘बॉर्डर 2‘ की कहानी 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जिसमें सनी देओल लेफ्टिनेंट कर्नल फतेह सिंह कलेर के रूप में कमबैक किया है। यह मल्टी-फ्रंट वॉर ड्रामा युद्ध के मुख्य पलों को दिखाता है, जिसमें बसंतर की लड़ाई और ऑपरेशन चंगेज खान शामिल हैं, जो भारतीय सैनिकों की हिम्मत, बलिदान और रणनीति को दिखाता है।
Also Read: ‘Dhurandhar 2’ के रिव्यू पर भड़के परेश रावल, RJ को सुनाई खरी-खोटी-सोशल मीडिया पर छिड़ी 1 नई बहस


Download Android App
Download iOS App




