Border 2 : ‘सरदार जी 3’ विवाद के बाद Ammy Virk करेंगे को Diljit Dosanjh को Replace?

Summary :

Border 2: पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। जहां एक ओर उनकी नई फिल्म ‘सरदार जी 3’ (Sardaar Ji 3) को लेकर चर्चाएं हो रही हैं, वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया पर उन्हें लेकर विवाद भी तूल पकड़ चुका है। दरअसल, दिलजीत की फिल्म के ट्रेलर में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर की मौजूदगी ने विवाद को जन्म दिया है। ट्रेलर लॉन्च के बाद कुछ यूज़र्स ने सोशल मीडिया पर दिलजीत को बैन करने की मांग शुरू कर दी। इसी बीच फिल्म ‘बॉर्ड2’ (Border 2) जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ…

ammy virk replace diljit dosanjh 12

Border 2: पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। जहां एक ओर उनकी नई फिल्म ‘सरदार जी 3’ (Sardaar Ji 3) को लेकर चर्चाएं हो रही हैं, वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया पर उन्हें लेकर विवाद भी तूल पकड़ चुका है। दरअसल, दिलजीत की फिल्म के ट्रेलर में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर की मौजूदगी ने विवाद को जन्म दिया है। ट्रेलर लॉन्च के बाद कुछ यूज़र्स ने सोशल मीडिया पर दिलजीत को बैन करने की मांग शुरू कर दी। इसी बीच फिल्म ‘बॉर्ड2’ (Border 2) जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है.

क्या दिलजीत दोसांझ हुए रिप्लेस

बवाल के बीच, यह भी खबरें सामने आई थीं कि दिलजीत दोसांझ को उनकी अपकमिंग फिल्म ‘बॉर्ड2’ (Border 2) से रिप्लेस किया जा सकता है और उनकी जगह सिंगरऔर एक्टर एमी विर्क (Ammy Virk) को कास्ट किया जाएगा। इस खबर ने फैंस के बीच हलचल मचा दी। हालांकि, अब इस पूरे मामले में एमी विर्क की टीम की ओर से प्रतिक्रिया सामने आई है, जिससे स्थिति कुछ हद तक साफ हो गई है।

Border 2

एमी विर्क की टीम ने क्या कहा

मीडिया से बातचीत के दौरान एमी विर्क Ammy Virk की टीम के एक सूत्र ने कहा, “ये सिर्फ अफवाहें हैं। अभी तक हमें इस फिल्म को लेकर कोई कॉल नहीं आया है।” इस बयान से स्पष्ट हो गया है कि न तो एमी विर्क को फिल्म का कोई ऑफर मिला है और न ही वो ‘बॉर्ड2’ (Border 2) का हिस्सा बनने जा रहे हैं। यानी, फिलहाल दिलजीत को लेकर उड़ रही रिप्लेसमेंट की खबरें सिर्फ अफवाह हैं जिनकी कोई पुष्टि नहीं हुई है।

क्या है पूरा मामला

बता दें, हाल ही में दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘सरदार जी 3’ का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसमें हानिया आमिर की झलक भी देखने को मिली। हानिया पाकिस्तान की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। ट्रेलर में उनकी मौजूदगी को लेकर सोशल मीडिया पर बवाल मच गया और कई लोगों ने फिल्म व दिलजीत के प्रोजेक्ट्स पर बैन लगाने की मांग शुरू कर दी। इस पर दिलजीत ने सफाई देते हुए कहा कि जब फिल्म की शूटिंग की गई थी, तब सब कुछ नॉर्मल था और मौजूदा हालातों पर उनका कोई कंट्रोल नहीं है।

ammy virk replace diljit dosanjh 15

‘बॉर्ड2’ को लेकर सस्पेंस बरकरार

‘बॉर्ड2’ (Border 2) को लेकर फिलहाल दर्शकों के बीच काफी एक्साइटमेंट बनी हुई है। इस फिल्म में सनी देओल और अहान शेट्टी जैसे सितारों के साथ दिलजीत दोसांझ का भी अहम रोल माना जा रहा है। हालांकि, सोशल मीडिया पर उठते विवादों के चलते यह कयास लगाए जा रहे हैं कि कहीं दिलजीत को फिल्म से बाहर तो नहीं किया जाएगा। लेकिन अब तक इस विषय में प्रोडक्शन हाउस या फिल्म से जुड़ी किसी भी टीम की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या दिलजीत दोसांझ ‘बॉर्ड2’ का हिस्सा बने रहेंगे या किसी अन्य कलाकार को उनके स्थान पर कास्ट किया जाएगा।

ये भी पढ़े: Shefali Jhariwala का निधन, 42 साल की उम्र में ली अंतिम सांस – कार्डिएक अरेस्ट बना वजह

 

Yashika Jandwani