ब्राइडल के लिए बेस्ट हैं ज्वेलरी के ये डिजाइन, लुक में लग जायेंगे चार चांद

Summary :

Bridal Jewellery Set Designs: शादी का सीज़न आ गया है, हर रोज़ घर पर कोई ना कोई शादी का कार्ड आ ही जाता है। कभी इधर शादी तो कभी उधर शादी। हर शादी में जाने के लिए एक्साइटमेंट की केवल तीन वजहें होती हैं। पहला खाना, दूसरा दुल्हन का लुक और तीसरा है दूल्हा। खासतौर पर दुल्हन के लुक पर इस सीज़न में सभी का ध्यान रहने वाला है। दुल्हन का जोड़ा और उसकी जूलरी कैसी है? मेकअप कम है या ज़्यादा? जूलरी ओल्ड फैशन तो नहीं? लेकिन इस वेडिंग सीजन हम आपकी जूलरी को ओल्ड फैशन होने नहीं देंगे।…

Bridal Jewellery Set Designs: शादी का सीज़न आ गया है, हर रोज़ घर पर कोई ना कोई शादी का कार्ड आ ही जाता है। कभी इधर शादी तो कभी उधर शादी। हर शादी में जाने के लिए एक्साइटमेंट की केवल तीन वजहें होती हैं। पहला खाना, दूसरा दुल्हन का लुक और तीसरा है दूल्हा। खासतौर पर दुल्हन के लुक पर इस सीज़न में सभी का ध्यान रहने वाला है।

दुल्हन का जोड़ा और उसकी जूलरी कैसी है? मेकअप कम है या ज़्यादा? जूलरी ओल्ड फैशन तो नहीं? लेकिन इस वेडिंग सीजन हम आपकी जूलरी को ओल्ड फैशन होने नहीं देंगे। क्योंकि आपको दिखाने वाले हैं इस वेडिंग सीज़न के लिए ब्राइडल जूलरी का बेस्ट और लेटेस्ट कलेक्शन। जो आपको ओल्ड फैशन ब्राइड से ट्रेंडी और लेटेस्ट फैशन वाली ब्राइड बनाएगी…

Bridal Jewellery Set Designs: ब्राइडल के लिए बेस्ट हैं ज्वेलरी के ये डिजाइन

1. Temple Bridal Jewellery

Bridal Jewellery Set Designs
Bridal Jewellery Set Designs ( Source: Social Media)

टेम्पल नेकलेस गोल्ड के होते हैं जो इन दिनों सेलेब्स के बीच काफी पॉपुलर हैं। टेम्पल जूलरी ब्राइड्स के लिए इन दिनों लेटेस्ट और ट्रेंडिंग है जो इस वेडिंग सीज़न हर ब्राइड को ज़रूर ट्राय करना चाहिए।

2. Bridal Gold Choker

Bridal Jewellery Set Designs ( Source: Social Media)
Bridal Jewellery Set Designs ( Source: Social Media)

ये चोकर थोड़े बेसिक हैं लेकिन इन दिनों काफी ट्रेंड में हैं। दुल्हन को अपने ब्राइडल लुक के लिए इस तरह के नेकलेस रॉयल लुक देंगे। इनकी खासियत ये है कि अगर आपको हेवी लुक नहीं चाहिए तो आप केवल ये एक चोकर पहन सकती हैं। ये एक ही चोकर सेट आपको हैवी और खूबसूरत लुक देने वाला है।

3. Layered Necklace

Bridal Jewellery Set Designs ( Source: Social Media)
Bridal Jewellery Set Designs ( Source: Social Media)

लेयर्ड नेकलेस इस वेडिंग सीजन में लेयर्ड नेकलेस को भी ट्राई कर सकती हैं। ये भी आपके लुक पर चार चांद लगाएगा। इन लेयर्स को खूबसूरत लुक के लिए अन्य ज्वेलरी के साथ जोड़कर पहनें।

4. Bridal Stone Necklace

Bridal Jewellery Set Designs ( Source: Social Media)
Bridal Jewellery Set Designs ( Source: Social Media)

स्टोन शादी का दिन किसी के लिए भी बेहद खास होता है। इस खास दिन को और भी खास बनाती है खूबसूरत ज्वेलरी। अपनी शादी के लिए यदि खूबसूरत ज्वेलरी की तलाश है तो स्टोन पर आकर आपकी तलाश खत्म हो सकती है। अपनी शादी में बेस्ट लुक के लिए बड़े और कलरफुल स्टोन की ज्वेलरी बेहतरीन ऑप्शन होगी।

Also Read: वेडिंग सीजन में ट्रेंडी है ये 5 ब्राइडल हेयर एक्सेसरीज, बालों में सजाते ही निखर जाएगी सुंदरता

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।