कैब ड्राइवर ने सोनम कपूर के साथ किया दुर्व्यवहार, एक्ट्रेस ने शेयर किया बेहद डरावना अनुभव

Summary :

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने हाल ही में अपने डरावने एक्सपीरियंस को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली सोनम ने ट्वीट करते हुए जानकारी दी कि लंदन में एक कैब ड्राइवर ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने हाल ही में अपने डरावने एक्सपीरियंस को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली सोनम ने ट्वीट करते हुए जानकारी दी कि लंदन में एक कैब ड्राइवर ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया है। 
बता दें सोनम कपूर बिजनसमैन आनंद अहूजा के साथ शादी के बाद काफी समय लंदन में भी बिताती है।  उनके पति का ज्यादातर कारोबार लंदन में ही है। सोनम अक्सर अपनी तस्वीरें और अपडेट्स फैंस के साथ शेयर करती रहती है। 
हाल ही में ट्ववीट करते हुए सोनम कपूर ने जानकारी दी , ”दोस्तो, हाल ही में ऊबर लंदन के साथ मेरा एक्सपीरियंस बेहद डरावना रहा। कृपया सतर्करहें। लोकल पब्लिक ट्रांसपोर्ट या कैब का इस्तेमाल करना सबसे अच्छा और सुरक्षित है पर मैं इस घटना से बुरी तरह हिल गई हूं।’

सोनम कपूर के फैंस ने ट्वीट पर अपने रिएक्शन भी दिए और उनके एक फॉलोवर ने इस घटना के बारे में अधिक जानकारी मांगी तो सोनम ने जवाब में लिखा , ‘ड्राइवर अनस्टेबल था और और लगातार मुझ पर चिल्ला रहा था। इस घटना के बाद में बुरी तरह हिल गई।’ 

सोनम कपूर की इस शिकायत के बाद ऊबर कंपनी ने एक्ट्रेस से संपर्क किया और कंपनी ने अपने ट्वीट में लिखा , ‘आपको हुई परेशानी के लिए हम माफी चाहते हैं सोनम। क्या आप कृपया अपना ईमेल अड्रेस और मोबाइल नंबर मेसेज कर सकती हैं ताकि हम इस मामले की जांच कर सकें?’ 

बता दें बीते दिनों सोनम कपूर का एक एयरलाइन्स के साथ भी विवाद हुआ था और उन्होंने बताया था कि ट्रेवल करने के दौरान उनके बैग्स गायब हो गए थे। वर्क फ्रंट की बात की जाए तो सोनम कपूर पिछली बार फिल्म जोया – फैक्टर में नजर आयी थी।  फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमल दिखा पाने में नाकाम रही थी। 

Ujjwal Jain