कॉमेडियन Samay Raina ने पिता को लेकर लिखा इमोशनल नोट, बोले: जम्मू से आखिर बार गुड नाइट…

Summary :

जम्मू की स्थिति पर समय रैना का इमोशनल नोट

कॉमेडियन समय रैना ने एक इमोशनल पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने अपने पिता की स्थिति का जिक्र किया, जो जम्मू में हैं। उन्होंने बताया कि उनके पिता ने उन्हें ‘गुड नाइट’ कहने के लिए कॉल किया और भारतीय सेना की सतर्कता पर भरोसा जताया। इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर हजारों परिवारों की भावनाओं को शब्द दिए हैं।

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच बीती शाम एक बार फिर पाकिस्तान ने जम्मू, पठानकोट और आसपास के इलाकों को मिसाइल और ड्रोन से निशाना बनाने की कोशिश की। हालांकि भारतीय सेना की सतर्कता से इन प्रयासों को नाकाम कर दिया गया, लेकिन इन घटनाओं ने सीमा के पास रह रहे लोगों के दिलों में डर भर दिया है। इस माहौल में कॉमेडियन समय रैना ने एक इमोशनल पोस्ट शेयर कर बताया कि उनके पिता जम्मू में हैं और मौजूदा हालात में वह किस मानसिक स्थिति से गुजर रहे हैं।

Samay Raina

“आखिरी बार गुड नाइट”

समय रैना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पिता के साथ हुई बातचीत का जिक्र करते हुए लिखा, “आज रात मेरे पापा ने जम्मू से मुझे आखिरी बार ‘गुड नाइट’ कहने के लिए कॉल किया। उनकी आवाज में एक स्थिरता और शांति थी, जो मुझे भी मानसिक तौर पर स्थिर रहने के लिए प्रेरित कर गई। उन्होंने मुझसे कहा कि सब कुछ भारतीय सेना के नियंत्रण में है, घबराने की जरूरत नहीं।”

Samay Raina

“फोन का बेसब्री से इंतजार”

समय ने आगे लिखा कि जब वह मुंबई स्थित अपने घर की लाइट बंद कर रहे थे और खिड़की के पास पहुंचे, तो देखा कि सामने वाले घर की लाइट अभी भी जल रही थी। उन्होंने लिखा, “मैं उस घर के लोगों को ज्यादा नहीं जानता, लेकिन सोचने लगा कि कहीं उनके परिवार का कोई सदस्य भी जम्मू या पठानकोट में तो नहीं है। हो सकता है वो किसी सैनिक का बेटा हो, जो आज रात अपने पिता के फोन का बेसब्री से इंतजार कर रहा हो।”

Samay RainaFilm Makers के बीच Operation Sindoor टाइटल को लेकर मची होड़, रजिस्ट्रेशन का टूटा रिकॉर्ड

सैनिकों को मेरा नमन

इस पोस्ट के जरिए समय रैना ने न केवल अपने दिल की बात कही, बल्कि उन हजारों परिवारों की भावनाओं को भी शब्द दिए जो इस समय देश की सीमाओं के पास डर और चिंता में जी रहे हैं। उन्होंने अपनी पोस्ट का अंत करते हुए लिखा, “हमारी सुरक्षा में जुटे हर सैनिक और उनके परिवार के बलिदान को मेरा नमन। गुड नाइट। जय हिंद।”

Samay Raina

सैनिकों पर गर्व

इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर समय रैना का ये इमोशनल नोट खूब वायरल हो रहा है। कई यूजर्स ने उन्हें सपोर्ट करते हुए भारतीय सेना की बहादुरी को सलाम किया है। यह पोस्ट न सिर्फ एक बेटे की चिंता को दर्शाता है, बल्कि उन सभी भारतीयों की भावनाओं को भी उजागर करता है, जो देश की रक्षा के लिए दिन-रात मेहनत करने वाले सैनिकों पर गर्व करते हैं।

Yashika Jandwani