मल्लिका शेरावत अपनी
बोल्डनेस की वजह से बॉलीवुड में जानी जाती है। मल्लिका कभी भी बोल्ड सीन देने में
हिचकिचाती नहीं हैं। करीना और तुषार स्टारर फिल्म ‘जीना सिर्फ मेरे लिए’ से मल्लिका बॉलीवुड में
डेब्यू की। हालांकि इस फिल्म से मल्लिका को खास सफलता नहीं मिली लेकिन उनके
बॉलीवुड के सफर की शुरुआत जरुर हो गई। इसके बाद मलिलका ने एक से एक हिट फिल्में दी
है। उनकी फिल्में मल्लिका के बोल्ड सीन्स की वजह से ज्यादा चर्चा में रही अब एक
इंटरव्यू में बात करते हुए मल्लिका ने बताया कि उस समय बोल्ड सीन करते वक्त सेट पर
लोग जजमेंट पास करते थे।
एक मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू
में मल्लिका बताती है कि, ‘मैं जब इंटीमेट
सीन्स के लिए सेट पर होती थी, तो वहां महिलाएं कोई होती ही नहीं थी। कुल मिलाकर
पूरे सेट पर एक से दो लड़कियां होती होंगी। मेरे लिए इंटीमेट सीन शूट करना कभी
कंफर्टेबल रहा ही नहीं। मैं बहुत ही असहज माहौल में रहती थी। आप सोचें
पूरे सेट पर मर्द हों, तो एक महिला इंटीमेट सीन के दौरान कितनी
कंफर्टेबल हो पाएगी?’
वहीं मल्लिका आज की फिल्मों के बारे में बात करते हुए बोली
कि आज जिस तरह की फिल्में
आ रही हैं, वो मैंने अपने करियर की शुरुआत में ही की थी। लोग आज की बोल्ड फिल्मों
को एस्थेटिक और सेंशुअल करारा देते हैं और मेंरी फिल्मों को गलत नजरों से देखा
जाता था। उन्होंने आगे कहा कि मेरे किरदारों की वजह से असल जिंदगी में मुझे लोग जज
करते थे। लोग यहां तक कि मुझे कैरक्टरलेस भी कह जाते थे। लेकिन अब आप ही देखें,
दीपिका पादुकोण की गहराइयां क्या मेरी मर्डर से कम बोल्ड है। दीपिका ने फिल्म की
है, तो वो ग्लैमरस हो गई लेकिन मेरी फिल्म फूहड़ बता दी गई।
मल्लिका बोली फिलहाल जो फिल्में बन रही
हैं इनमें औरतों को इंसान की तरह दिखाया जा रहा है। वो खुश है कैसे एक्ट्रेसेज
अपनी बॉडी को लेकर कम्फर्टेबल फील करती है। वहीं वर्क फ्रंट की बात करें तो
मल्लिका जल्द ही फिल्म आरके में नजर आने वाली है। फिल्म 22 जुलाई को रिलीज होगी।
मल्लिका के अलावा फिल्म में कुब्रा सैत, रणवीर शोरे, अभिजीत पांडे और अभिषेक शर्मा
भी अहम किरदार में हैं।


Download Android App
Download iOS App






