दानिश जेहन की कार के दर्दनाक एक्सीडेंट का लाइव विडियो आया सामने, ऐसे हुई मौत

Summary :

दानिश जेहन की कार दुर्घटना का वीडियो सामने आया है जिसमे साफ़ दिख रहा है की दानिश की कार का जबरदस्त एक्सीडेंट हुआ था जिसमे उनकी मौत हो गयी ।

प्रसिद्ध यूट्यूब स्टार दानिश जेहन का निधन 20 दिसंबर की सुबह एक कार एक्सीडेंट में हो गयी थी जिसके बाद उनके फैंस समेत टीवी जगत से लेकर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज में भी शोक की लहर दौड़ गयी। दानिश जेहन के निधन के बाद जब उनकी शवयात्रा निकाली गयी तो हजारों की संख्या में उनके फैंस उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

दानिश जेहन का निधन

इस हुजूम को देखकर मालूम पड़ता है इस 21 वर्षीय सोशल मीडिया स्टार ने लाखों लोगों के दिलों में कितनी ख़ास जगह बनायीं थी। अब उनकी कार दुर्घटना का वीडियो सामने आया है जिसमे साफ़ दिख रहा है की दानिश की कार का जबरदस्त एक्सीडेंट हुआ था।

दानिश जेहन का निधन

अब तक पुलिस के द्वारा घटनाक्रम बताया जा रहा था पर अब सीसीटीवी फुटेज सामने आने पर मालूम चल रहा है की सड़क के बीचो बीच पहले से एक बस खड़ी थी और उसी दौरान पीछे से दानिश जेहन की सफ़ेद होंडा सिटी कार आती है और बस को पीछे से टक्कर मार देती है।

दानिश जेहन का निधन

टक्कर इतनी जोरदार थी की कार के टकराने के बाद बस कई मीटर दूर खिसक जाती है। सुबह से सोशल मीडिया पर दानिश की दुर्घटनाग्रस्त कार की तस्वीरें आ रही थी। इस टक्कर के बाद दानिश की कार के परखच्चे उड़ गए थे।

दानिश जेहन का निधन

पुलिस के अनुसार एक्सीडेंट के वक्त दानिश जेहन के भाई उनके साथ थे। दुर्घटना के बाद तुरंत दानिश और उनके भाई को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जहाँ दानिश को मृत घोषित कर दिया गया और उनके भाई की हालत भी गंभीर बनी हुई है।

https://www.instagram.com/p/BrlrvPFFoan/?utm_source=ig_embed

एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट विकास गुप्ता ने हाल ही में रिऐलिटी शो एमटीवी ऐस ऑफ स्पेस में शामिल हुए दानिश जेहन की मौत पर बेहद भावुक सन्देश सोशल मीडिया पर शेयर किया और बताया की दानिश की मौत ने उन्हें हिला कर रख दिया है।

दानिश की कार के एक्सीडेंट का लाइव विडियो देखें :

https://www.instagram.com/p/BrpN0GXh7zS/?utm_source=ig_embed

दानिश जेहन की शवयात्रा में उमड़ा हजारों फैन्स का हुजूम , शोक में डूबे सेलिब्रिटीज !

Desk Team