अजय देवगन- रकुल प्रीत की रोम- कॉम फिल्म “De De Pyaar De 2” का जानिए फर्स्ट डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Summary :

De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन, रकुल प्रीत सिंह और आर. माधवन इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म दे दे प्यार दे 2 को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म De De Pyaar De 2 को रिलीज हुए अब एक दिन पूरा हो गया है, जिसके बाद मूवी की कमाई की रिपोर्ट सामने आनी शुरू हो गई है। अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म De De Pyaar De 2 पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई करती नजर आ…

De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन, रकुल प्रीत सिंह और आर. माधवन इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म दे दे प्यार दे 2 को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म De De Pyaar De 2 को रिलीज हुए अब एक दिन पूरा हो गया है, जिसके बाद मूवी की कमाई की रिपोर्ट सामने आनी शुरू हो गई है।

अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म De De Pyaar De 2 पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई करती नजर आ रही है। तो चलिए जानते हैं अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म दे दे प्यार दे 2 ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया है।

De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 1: जानिए फिल्म का ओपनिंग डे कलेक्शन

De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 1( Source: Social media)
De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 1( Source: Social media)

अजय देवगन की हालिया रिलीज़ और सीक्वल, De De Pyaar De 2 के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस आंकड़े सामने आ गए हैं। इस फिल्म में रकुल प्रीत सिंह और आर माधवन भी हैं, और इसकी शुरुआत बेहद निराशाजनक रही है। Sacnilk.com के अनुसार, फिल्म ने ₹8.50 करोड़ की कमाई की है। यानी, यह पहले भाग की पहले दिन की कमाई को भी पार नहीं कर पाई है।

अंशुल शर्मा द्वारा निर्देशित, De De Pyaar De 2 में अजय देवगन, मीज़ान, जावेद जाफ़री, रकुल प्रीत सिंह और आर माधवन मुख्य भूमिकाओं में हैं। अपने परिवार को अपनी उम्र से काफ़ी छोटी गर्लफ्रेंड के साथ अपने रिश्ते के बारे में समझाने के बाद, अजय के किरदार को अब उसके परिवार का दिल जीतना होगा।हालांकि, ऐसा लगता है कि शुक्रवार को इस रोमांटिक कॉमेडी को ज़्यादा खरीदार नहीं मिले। बता दें कि दे दे प्यार दे के पहले भाग ने 2019 में ₹10.41 करोड़ कमाए थे।

लेकिन आंकड़े यह भी दर्शाते हैं कि इसने अजय की पिछली रिलीज़, सन ऑफ़ सरदार 2 से बेहतर प्रदर्शन किया है। उस फिल्म ने पहले दिन लगभग ₹6.75 करोड़ कमाए थे। इस साल की शुरुआत में अजय की रेड 2 को काफ़ी बेहतर प्रतिक्रिया मिली थी, जिसने अकेले पहले दिन ₹19.25 करोड़ कमाए थे। राष्ट्रीय अवकाश के दिन रिलीज हुई ‘रेड 2’ को उच्च दर्शक संख्या और जबर्दस्त प्रचार मिला, जिससे कुछ ही दिनों में इसने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया।

फिल्म के बारे में

De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 1( Source: Social media)
De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 1( Source: Social media)

फिल्म का निर्देशन किया है अंशुल शर्मा ने। कहानी शुरू होती है 27 साल की आयशा (रकुल प्रीत सिंह) से जिसे फिल्म में अपनी उम्र से दोगुने उम्र के इंसान 52 साल के तलाकशुदा एनआरआई इन्वेस्टर आशीष मेहरा (अजय देवगन) से प्यार हो जाता है। इस रिश्ते के लिए वो अपने माता-पिता और परिवार को मनाना की कोशिश करती है वहीं उसके घरवाले उसका दिल जीतने के लिए एक गबरू जवान मुंडे को ले आते हैं। अब इसी के बीच पूरी फिल्म की कहानी घूमती है। अंत में आयशा का दिल जीतकर उसे अपनी दुल्हनिया कौन बना पाएगा ये आपको फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा। आर माधवन भी अपने रोल में अच्छे लगे हैं।

‘दे दे प्यार दे 2’ की स्टारकास्ट

फिल्म में अजय देवगन, जावेद जाफरी, मीजान जाफरी, रकुल प्रीत और आर माधवन जैसे एक्टर्स हैं। प्यार का पंचनामा जैसी फिल्में बनाने वाले लव रंजन ने फिल्म की कहानी लिखी है और इसे अंशुल शर्मा ने डायरेक्ट किया है।

Also Read: धनुष-कृति की फ़िल्म “तेरे इश्क में”का ट्रेलर रिलीज, 3 मिनट 22 सेकंड में एक साथ दिखा प्यार, गुस्सा और जुनून

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।