Delhi Air Pollution से बचने का आसान तरीका! इस लड़के की तरह घर पर तैयार करें DIY Air Purifier

Summary :

Air Purifier At Home: दिल्ली की हवा लगातार खराब श्रेणी में जा रही है, जिसमें सांस लेना भी मुश्किल हो गया है। कई इलाकों में AQI 450 के पार पहुंच चुका है, जिस वजह से लोग Air Purifier खरीदने पर मजबूर हैं। इसी बीच दिल्ली के एक लड़का ने कमाल कर दिया। इस लड़के ने घर पर ही महज 2000 रूपये में एयर प्यूरीफायर बनाया है। दावा है कि यह उसकी महंगी फिलिप्स मशीन से भी बेहतर काम करता है। अगर आप भी दिल्ली की प्रदूषित हवा से परेशान हैं, तो घर पर ही इस लड़के की तरह कम बजट…

Air Purifier At Home

Air Purifier At Home: दिल्ली की हवा लगातार खराब श्रेणी में जा रही है, जिसमें सांस लेना भी मुश्किल हो गया है। कई इलाकों में AQI 450 के पार पहुंच चुका है, जिस वजह से लोग Air Purifier खरीदने पर मजबूर हैं। इसी बीच दिल्ली के एक लड़का ने कमाल कर दिया। इस लड़के ने घर पर ही महज 2000 रूपये में एयर प्यूरीफायर बनाया है। दावा है कि यह उसकी महंगी फिलिप्स मशीन से भी बेहतर काम करता है। अगर आप भी दिल्ली की प्रदूषित हवा से परेशान हैं, तो घर पर ही इस लड़के की तरह कम बजट में एयर प्यूरीफायर बना सकते हैं।

Air Purifier At Home: इंटरनेट पर छाया लड़के का देसी इनोवेशन

 Air Purifier At Home
टरनेट पर छाया लड़के का देसी इनोवेशन (Image- Social Media)

Reddit पर यूजर शुक्रांत25 ने अपने इस इनोवेशन की तस्वीरें और कहानी पोस्ट की है। जिसके बाद से इंटरनेट पर ये लड़का और देसी इनोवेशन छाया हुआ है। उन्होंने बताया कि यह मशीन 12×12 फीट के कमरे में सिर्फ 15 मिनट में 350–400 AQI वाली हवा को सीधे 50 पर ले आई। पहले तो लोगो को ये मजाक लग रहा था, लेकिन इसकी डिटेल्स और फोटो देखने के बाद सब दांग रह गए।

Viral Air Purifier In Rs 2000: कैसे बनाया एयर प्यूरीफायर?

Reddit पर यूजर शुक्रांत25 ने बताया कि उसने एक 150mm का एग्जॉस्ट फैन, HEPA फिल्टर, कार्डबोर्ड, ग्लू गन, तार, स्विच और रेगुलेटर की मदद से यह एयर प्यूरीफायर बनाया। उसने इन सामानों का खर्चा बताया कि उसने 750 रुपये में एग्जॉस्ट फैन, 1000 रुपये का HEPA फिल्टर और बाकि के सामान को लगभग 250 रुपये में ख़रीदा। सुनने में ये किसी स्कूल प्रोजेक्ट जैसा लग रहा है, लेकिन इसके काम को देखेंगे तो किसी ब्रांडेड एयर प्यूरीफायर से कम नहीं है।

यूजर के मुताबिक, एग्जॉस्ट फैन हवा को HEPA फिल्टर के अंदर खींचता है और बाहर साफ हवा छोड़ता है। वह बताता है कि महंगे प्यूरीफायर भी यही तकनीक अपनाते हैं, बस उनमें दिखावा ज्यादा होता है और कीमत भी।

एयर प्यूरीफायर क्‍या है?

 Air Purifier At Home
एयर प्यूरीफायर क्‍या है? (Image- Ai Generated)

एयर प्यूरीफायर एक ऐसी मशीन है, जो हवा में मौजूद धूल, धुआं, कण, बदबू और बैक्टीरिया जैसे हानिकारक कणों को हटा देता है। जिससे आप साफ हवा में सांस ले सके।

यह भी पढ़ें: दिल्ली की तरह नौगाम पुलिस स्टेशन में विस्फोट! 10KM दूर तक गूंजी आवाज, 9 की मौत, 27 घायल, जानें कैसे हुआ ब्लास्ट

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।