दिल्ली की तरह नौगाम पुलिस स्टेशन में विस्फोट! 10KM दूर तक गूंजी आवाज, 9 की मौत, 27 घायल, जानें कैसे हुआ ब्लास्ट

Summary :

Nowgam Police Station Blast:  दिल्ली के लालकिले में हुए भीषण विस्फोट के बाद जांच एजेंसी इस मामले की तह तक जाने के लिए जांच कर रही है। इसी बीच जम्मू एवं कश्मीर के श्रीनगर जिले में देर रात पुलिस थाने के अंदर बड़ा आकस्मिक विस्फोट हुआ। बता दें कि यह विस्फोट श्रीनगर ज़िले के नौगाम पुलिस थाने के अंदर हुआ। विस्फोट इतना ज़बरदस्त था कि घटनास्थल के आसपास की इमारतें हिल गई और शीशे टूटकर बिखर गए। विस्फोट की जोरदार आवाज नौगाम क्षेत्र से 5-10 किलोमीटर दूर तक सुनी गई। Nowgam Police Station Blast: 9 की मौत 27 घायल इस…

Nowgam Police Station Blast:  दिल्ली के लालकिले में हुए भीषण विस्फोट के बाद जांच एजेंसी इस मामले की तह तक जाने के लिए जांच कर रही है। इसी बीच जम्मू एवं कश्मीर के श्रीनगर जिले में देर रात पुलिस थाने के अंदर बड़ा आकस्मिक विस्फोट हुआ। बता दें कि यह विस्फोट श्रीनगर ज़िले के नौगाम पुलिस थाने के अंदर हुआ। विस्फोट इतना ज़बरदस्त था कि घटनास्थल के आसपास की इमारतें हिल गई और शीशे टूटकर बिखर गए। विस्फोट की जोरदार आवाज नौगाम क्षेत्र से 5-10 किलोमीटर दूर तक सुनी गई।

Nowgam Police Station Blast: 9 की मौत 27 घायल

Nowgam Police Station Blast
Nowgam Police Station Blast (source: social media)

इस भीषण विस्फोट के बाद भारी जान-माल का नुकसान हुआ है। बता दें कि विस्फोट उस समय हुआ जब पुलिस की एक टीम फरीदाबाद में अंतरराज्यीय सफेदपोश आतंकी मॉड्यूल से बरामद अमोनियम नाइट्रेट विस्फोटक का नमूना ले रही थी। इस दौरान अचानक विस्फोट हो गया जिसमें 9 जवानों की मौत हो गई और 27 लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही है। अभी किसी भी आतंकवादी हमले की संभावना से इनकार किया है, लेकिन आशंका है कि विस्फोटक सामग्री का नमूना लेते समय आकस्मिक विस्फोट के कारण माना जा रहा है।

Srinagar Blast News: कई वाहनों में लगी आग

भीषण विस्फोट के कारण पुलिस थाने के अंदर खड़े कई वाहनों में आग लग गई और दमकल गाड़ियां आग बुझाने में जुटी रहीं, जबकि घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस पुलिस थाने पहुंचीं। बता दें कि जम्मू-कश्मीर पुलिस ने हरियाणा पुलिस के साथ मिलकर फरीदाबाद में आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए 2900 किलोग्राम अमोनियम नाइट्रेट बरामद किया था।

Accidental Blast in Jammu-Kashmir: कैसे हुआ धमाका?

कैसे हुआ धमाका?
कैसे हुआ धमाका? (source: social media)

नौगाम पुलिस स्टेशन के अंदर विस्फोट के बाद दूर तक आग की लपटें उठी और कई गाड़ियों में आग लग गई। बता दें कि पुलिस ने पुष्टि कर दी है कि यह धमाका आतंकी हमला नहीं था ब्लकि अचनाक हुआ धमाका था। बताया जा रहा है कि फरीदाबाद से लगभग 350 किलो विस्फोटक सामाग्री की जांच के लिए FSL की टीम सैंपल ले रही थी तभी रसायनों का गलत हैंडलिंग के कारण भीषण विस्फोट हो गया और यह धमाके रुक रुक के हो रहे थे जिससे आग बुझाने में भी परेशानी का सामना करना पड़ा।

ALSO READ: Jammu-Kashmir: आतंकवाद से जुड़े मामले में मियां अब्दुल कयूम की संपत्ति कुर्क करने का आदेश

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।