Petrol Diesel Price 15 Nov: कहीं सस्ता तो कहीं महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें अपने शहर का लेटेस्ट रेट

Summary :

Petrol Diesel Price 15 Nov: हर दिन की तरह आज 15 नवंबर 2025 को भी देशभर में तेल कंपनियों ने सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के नए दाम जारी किए हैं। भारत में ईंधन की कीमतें रोजाना तय की जाती हैं, और ये बदलाव अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के रेट, रुपये-डॉलर की विनिमय दर, टैक्स और डीलर मार्जिन जैसे कारकों पर निर्भर करते हैं। कीमतों में ये बदलाव रोजमर्रा की जिंदगी को प्रभावित करते हैं, चाहे वो ऑफिस जाने वाला व्यक्ति हो या सब्जी बेचने वाला व्यापारी। ऐसे में हर दिन कीमतों की जानकारी रखना जरुरी है। आइये…

Petrol Diesel Price 15 Nov: हर दिन की तरह आज 15 नवंबर 2025 को भी देशभर में तेल कंपनियों ने सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के नए दाम जारी किए हैं। भारत में ईंधन की कीमतें रोजाना तय की जाती हैं, और ये बदलाव अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के रेट, रुपये-डॉलर की विनिमय दर, टैक्स और डीलर मार्जिन जैसे कारकों पर निर्भर करते हैं। कीमतों में ये बदलाव रोजमर्रा की जिंदगी को प्रभावित करते हैं, चाहे वो ऑफिस जाने वाला व्यक्ति हो या सब्जी बेचने वाला व्यापारी। ऐसे में हर दिन कीमतों की जानकारी रखना जरुरी है। आइये जानते हैं, आज क्या है पेट्रोल-डीजल के नए दाम।

Petrol Diesel Price 15 Nov: प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत

Petrol Diesel Price 15 Nov
Petrol Diesel Price 15 Nov

देश के अन्य बड़े शहरों में भी पेट्रोल के दाम लगभग स्थिर बने हुए हैं। विस्तार से जानते है प्रमुख शहरों के ताजा पेट्रोल रेट की नई कीमतें

City Petrol Rate Diesel Rate
नई दिल्ली 94.77 87.67
मुंबई 103.50 90.03
चेन्नई 100.90 92.48
कोलकाता 105.41 92.02
हैदराबाद 107.46 95.70
जयपुर 104.38 89.90
लखनऊ 94.57 87.67
चंडीगढ़ 94.30 82.45
पटना 106.11 92.32

CNG Rate Today: क्या हैं आज CNG की कीमत?

CNG Rate Today
CNG Rate Today
City CNG Rate
दिल्ली 76.09
मुंबई 77.00
चेन्नई 91.50
कोलकाता 90.00
पटना 84.54
गुड़गांव 82.12

Petrol Diesel Rate: कैसे तय होती हैं कीमतें ?

भारत में पेट्रोल और डीजल की दरें तेल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) द्वारा हर दिन तय की जाती हैं। ये कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत, विदेशी मुद्रा विनिमय दर, केंद्रीय और राज्य सरकारों द्वारा लगाए गए कर, और डीलर के मुनाफे को ध्यान में रखकर कीमतें निर्धारित करती हैं। हर राज्य का टैक्स ढांचा अलग होता है, इसलिए एक ही दिन में देश के अलग-अलग शहरों में पेट्रोल-डीजल के दामों में थोड़ा फर्क देखने को मिलता है।

Petrol Rate in Delhi:  उपभोक्ताओं के लिए सलाह

अगर आप आज अपनी गाड़ी की टंकी फुल कराने जा रहे हैं, तो ईंधन के ताजा रेट जरूर जांच लें। अब यह काम बहुत आसान हो गया है। आप अपने मोबाइल पर ऑयल कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या ऐप (जैसे IOC, HPCL, BPCL) के जरिए हर सुबह 6 बजे अपडेटेड रेट देख सकते हैं।

ALSO READ: Petrol Diesel Price 14 Nov: पेट्रोल-डीजल की कीमत में उतार चढ़ाव, जानें आज का लेटेस्ट रेट

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।