हिमाचल सरकार ने केंद्र से शिपकी ला मार्ग से व्यापार फिर से शुरू करने का किया आग्रह

Summary :

CM Sukhwinder Singh News: शिमला जिले के रामपुर में आज चार दिवसीय अंतरराष्ट्रीय लवी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने घोषणा की कि पदम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामपुर में अगले शैक्षणिक सत्र से सीबीएसई पाठयक्रम आरम्भ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने केंद्र सरकार से शिपकी ला के रास्ते व्यापार फिर से शुरू करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि शिपकी ला के रास्ते कैलाश मानसरोवर यात्रा शुरू करने पर भी बातचीत की जा रही है। उन्होंने कहा कि रामपुर बुशहर और पूह से दर्रे तक मौजूदा सड़क…

CM Sukhwinder Singh News: शिमला जिले के रामपुर में आज चार दिवसीय अंतरराष्ट्रीय लवी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने घोषणा की कि पदम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामपुर में अगले शैक्षणिक सत्र से सीबीएसई पाठयक्रम आरम्भ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने केंद्र सरकार से शिपकी ला के रास्ते व्यापार फिर से शुरू करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि शिपकी ला के रास्ते कैलाश मानसरोवर यात्रा शुरू करने पर भी बातचीत की जा रही है। उन्होंने कहा कि रामपुर बुशहर और पूह से दर्रे तक मौजूदा सड़क मार्ग से तीर्थयात्रा के लिए आवश्यक बुनियादी ढांचा विकसित करना आसान होगा।

CM Sukhwinder Singh News

CM Sukhwinder Singh News
CM Sukhwinder Singh News

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने स्वयं शिपकी ला से सीमा पर्यटन की शुरुआत की थी और इसके परिणामस्वरूप, 70,000 से अधिक पर्यटक चीन सीमा के पास हिमाचल प्रदेश की खूबसूरत घाटियों का भ्रमण कर चुके हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन पहलों से रामपुर क्षेत्र और किन्नौर ज़िले व आसपास के क्षेत्रों के निवासियों को महत्त्वपूर्ण लाभ होगा। लवी मेले की शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि यह मेला न केवल हमारी सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है, बल्कि भारत और तिब्बत के बीच सदियों पुराने व्यापारिक और सांस्कृतिक संबंधों का जीवंत उदाहरण भी है। उन्होंने कहा कि सदियों पुराना यह मेला व्यापार, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और लोक परंपराओं के संरक्षण का वाहक है।

Himachal News Today

CM Sukhwinder Singh
CM Sukhwinder Singh

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार हर क्षेत्र में गुणात्मक सुधार ला रही है। शिक्षा में सुधार का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश अब गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के क्षेत्र में पांचवें स्थान पर पहुंच गया है, जबकि पिछली भाजपा सरकार के कार्यकाल में यह 21वें स्थान पर था। प्रदेश सरकार ने पहली कक्षा से ही अंग्रेजी माध्यम शुरू किया और स्कूलों का युक्तिकरण भी किया जा रहा हैै।

स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधारों की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि आईजीएमसी शिमला और चम्याणा संस्थान में छह महीने के भीतर आधुनिक उपकरण उपलब्ध करवा दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पड़ोसी राज्यों में जहां अभी तक सरकारी क्षेत्र में रोबोटिक सर्जरी की सुविधा नहीं है, वहीं हिमाचल प्रदेश ने चम्याणा संस्थान और टांडा मेडिकल कॉलेज में यह सेवा शुरू कर दी है।

Rehabilitation on Forest Land

शिक्षा में सुधार का उल्लेख करते हुए
शिक्षा में सुधार का उल्लेख करते हुए

ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार आपदा प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। इस वर्ष मानसून के दौरान 4,000 से अधिक आपदा प्रभावित परिवारों को अपने घरों के पुनर्निर्माण के लिए 81 करोड़ रुपये प्रदान किए गए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने 2024 में रामपुर के निकट समेज में आई आपदा से प्रभावित लोगों की भी पूर्ण सहायता की है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने केंद्र के समक्ष आपदा के कारण अपनी ज़मीन गंवाने वाले परिवारों के वन भूमि पर पुनर्वास का मामला उठाया है, क्योंकि इससे संबंधित कानून केंद्र सरकार के अधीन आता है।

Minister Vikramaditya Singh

उन्होंने कहा कि अगर केंद्र सरकार अनुमति दे, तो हम हर भूमिहीन परिवार को एक बीघा ज़मीन देने के लिए तैयार हैं। अगर यह कानून हमारे अधिकार क्षेत्र में होता, तो मैं इसे एक मिनट में बदल देता। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने रामपुर आगमन पर मुख्यमंत्री का स्वागत किया और कहा कि 17वीं शताब्दी में शुरू हुआ यह मेला अपनी मूल भावना को बनाए रखते हुए निरंतर नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने बदलते समय में युवा पीढ़ी को मेले से जोड़ने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि रामपुर बुशहर के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी और मुख्यमंत्री के सहयोग से क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी।

शिमला से विक्रांत सूद की रिपोर्ट

ALSO READ: Bihar Election: एनडीए की प्रचंड जीत पर महिलाओं में खुशी की लहर, लगे लगे जय नीतीश, जय मोदी और जय जय श्री राम के नारे

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।