कटरीना कैफ की बिना मेकअप वाली तस्वीर पर दीपिका पादुकोण ने किया ये जोरदार कमेंट

Summary :

हाल ही में दीपिका और कटरीना के बीच काफी दोस्ती भरे मोमेंट्स सामने आये है और बीते दिनों कैटरीना कैफ ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट की है जिसपर दीपिका पादुकोण ने भी बेहद पॉजिटिव कमेंट किया।

अक्सर देखा गया है की बॉलीवुड अभिनेत्रियों में आपस में बहुत कम बनती है और बाहर से भले ही ये साथ साथ दिखे पर अंदरूनी तौर पर कहीं न कहीं एक दुसरे से आगे निकलने की होड़ होती है। कई अभिनेत्रियों के बीच की कोल्ड वॉर भी काफी मशहूर रही है। 
एक समय था जब दीपिका और कटरीना के बीच भी नंबर 1 बनने की होड़ इतनी बढ़ गयी थी की ये दोनों एक दुसरे की शक्ल भी देखना पसंद नहीं करती थी पर अब ये दुश्मनी खत्म होती जा रही है। 
हाल ही में दीपिका और कटरीना के बीच काफी दोस्ती भरे मोमेंट्स सामने आये है और बीते दिनों कैटरीना कैफ ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट की है जिसपर दीपिका पादुकोण ने भी बेहद पॉजिटिव कमेंट किया। 
इस तस्वीर में कैटरीना नो-मेकअप लुक में अमित के साथ पोज देते नजर आईं। इस तस्वीर के कैप्शन में कैटरीना ने लिखा, “भइया और मैं।” इस तस्वीर को देखकर  दीपिका खुद को कमेंट करने से न यही रोक पायी। 
इस तस्वीर में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने कमेंट किया, “एक ही फ्रेम में काफी ज्यादा हॉटनेस।” यानी दीपिका को ये तस्वीर बेहद हॉट लगी । 
वर्क फ्रंट की बात करें तो  आने वाले समय में कैटरीना ‘सूर्यवंशी’ में नजर आएंगी, जिसमें उनके साथ अक्षय कुमार भी हैं। रोहित शेट्टी इस फिल्म को निर्देशित करेंगे। दीपिका आने वाले समय में रणवीर संग ’83’ में नजर आएंगी। अपनी शादी के बाद ये दोनों पहली बार एकसाथ काम करने जा रहे हैं। 

Ujjwal Jain