Deepika Padukone और रणवीर सिंह शादी के लिए हुए इटली रवाना, सास-ससुर के साथ दिखीं ‘मस्तानी’

Summary :

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेत्री Deepika Padukone और अभिनेता रणवीर सिंह आने वाले 14 और 15 नवंबर को शादी करने जा रहे हैं।

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेत्री Deepika Padukone और अभिनेता रणवीर सिंह आने वाले 14 और 15 नवंबर को शादी करने जा रहे हैं।

दीपिका और रणवीर सिंह की शादी की तैयारियां जोरों शोरों से चल रही हैं। शादी की तैयारियों के बीच रणवीर और दीपिका अपने-अपने परिवार के साथ इटली के लिए रवाना हो चुके हैं।

Deepika Padukone और रणवीर इटली के लिए हुए रवाना

शनिवार 10 नवंबर को Deepika Padukone को रणवीर सिंह की फैमिली मेंबर्स के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। इस दौरान दोनों ने मैचिंग आउटफिट पहन रखा था। दीपिका पादुकोण इस दौरान व्हाइट हाई नेक टॉप और स्लिट स्कर्ट में देखीं गईं।

https://www.instagram.com/p/Bp_NG-RgFhF/?utm_source=ig_embed

जबकि रणवीर सिंह ने बंधगले का सूट पहन रखा था। दीपिका पादुकोण को एयरपोर्ट पर अपने होने वाले सास-ससुर और ननद से बातचीत करती हुई भी दिखीं। वहीं दीपिका पादुकोण ने इस रणवीर सिंह को हाथ थामा हुआ था।

https://www.instagram.com/p/Bp-XunAHMzg/?utm_source=ig_embed

यहां देखें तस्वीरें और वीडियो-

https://www.instagram.com/p/Bp_LIU2AkO2/?utm_source=ig_embed

https://www.instagram.com/p/Bp-qslRgc0p/?utm_source=ig_embed

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण एयरपोर्ट पर रणवीर सिंह के पिता जगजीत सिंह भगनानी, मां अंजु भगनानी और बहन रितिका भगनानी के साथ नजर आईं।

शादी में आएंगे इतने गेस्ट

बता दें कि रणवीर सिंह और Deepika Padukone डेस्टिनेशन वेडिंग करने जा रहे हैं और ये दोनों इटली के लेक कोमो में शादी करने जा रहे हैं। खबरों की मानें तो दीपिका और रणवीर की शादी में 30 गेस्ट ही आएंगे।

https://www.instagram.com/p/Bp4VHizAUi-/?utm_source=ig_embed

ऐसे में मेहमानों के नामों को लेकर भी कई कयास लगाए जा रहे हैं। हाल ही में दीपिका और रणवीर अपनी शादी का न्यौता फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली और फराह खान के घर पहुंचे थे।

https://www.instagram.com/p/Bp4XCaEACA9/?utm_source=ig_embed

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की जोड़ी आखिरी बार एक साथ संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत में नजर आई थी और दोनों के ही काम को खूब पसंद किया गया था।

इन दिनों दीपिका पादुकोण के पास फिलहाल कोई फिल्म नहीं है जबकि रणवीर सिंह सिम्बा, 83, गली बॉय और शपथ जैसी फिल्मों में काम कर रहे हैं।

Desk Team