दीपिका पादुकोण ने खोले राज़, पहली बार रणवीर से मिलकर कुछ ऐसा था अहसास

Summary :

बॉलीवुड के सबसे हॉट कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर कपूर बीते दिनों एक इवेंट शो में एक साथ पहुंचे जहाँ उन्होंने जमकर मस्ती की और धमाल मचाया।

बॉलीवुड के सबसे हॉट कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर कपूर बीते दिनों एक इवेंट शो में एक साथ पहुंचे जहाँ उन्होंने जमकर मस्ती की और धमाल मचाया। इस इवेंट पर वो मीडिया से भी मुखातिब हुए और कई सवालों के मस्ती भरे जवाब भी दिए। इस इवेंट में रणवीर और दीपिका पादुकोण बड़े मनमौजी अंदाज में दिखे और शादी के बारे में खुलकर बात करते नजर आये।

दीपिका पादुकोण

इस इवेंट के दौरान दीपिका और रणवीर की प्रेम कहानी से जुड़े कई सवाल पूछे गए जिनके बेबाकी से जवाब इन दोनों स्टार्स से दिए। इस मौके पर दीपिका ने अपने दिल की बात सबके सामने रखते हुए बताया की जब वह पहली बार रणवीर से मिली थीं तब उन्होंने उनके बारे में क्या सोचा था और उन्हें कैसा अहसास हुआ था।

दीपिका पादुकोण

हाल ही में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी को लेकर कई तरह के खुलासे किये गए जिनमे शादी की तारीख और डेस्टिनेशन के बारे में बताया गया पर इन दोनों सितारों ने यही बताया की अभी तय नहीं हो पाया है की शादी कब होगी पर दोनों ने अपनी पहली मुलाकात के बारे में कई राज़ सबसे सामने खोले।

दीपिका पादुकोण

दीपिका ने बताया की उन्होंने कभी सोचा नहीं था की रणवीर एक दिन उनके लिए इतने ख़ास होंगे लेकिन पहली बार रणवीर की फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ के प्रोमो देखने उनके उस वक्त के एजेंट ने रणवीर की खूब तारीफ की थी और कहा था की ये लड़का एक दिन बहुत बड़ा स्टार बनेगा।

दीपिका पादुकोण

इस फिल्म को देखकर उन्हें यही लगा था की रणवीर उनके टाइप के नहीं है लेकिन इस फिल्म को देखने के बाद वो जब रणवीर से मिली तो काफी इम्प्रेस हुई थी।

दीपिका पादुकोण

पहली मुलाकात में दीपिका ने रणवीर ने पुछा था की वो दिल्ली से मुंबई कैसे आए। साथ ही उन्हें इस फिल्म में रणवीर की परफॉर्मेंस बेहद खूबसूरत लगी थी।

दीपिका पादुकोण

रणवीर से जब फर्स्ट इम्प्रैशन को लेकर सवाल किये गए तो उन्होने बताया की वो पहली बार दीपिका से एक रेस्टोरेंट में मिले थे और पहली बार दीपिका पादुकोण को देखकर वो हैरान रह गए थे और उन्हें लगा की ‘आखिर कोई कैसे इतना शानदार दिख सकता है।’

Desk Team