टीवी की फेमस गोपी बहू यानी देवोलीना भट्टाचार्जी ने आज फैंस को एक बड़ा सरप्राइज दिया है। लेकिन फैंस को ये सरप्राइज कम और झटका ज़्यादा लगा। आपको बता दें, हाल ही में देवोलीना भट्टाचार्जी की हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें सामने आई थी जिसने सभी को चौंका दिया। दरअसल, किसी को भी अंदाज़ा नहीं था कि देवोलीना शादी करने वाली हैं। वहीं अब देवो के फैंस को इससे भी बड़ा शॉक लगा है क्योंकि अब एक्ट्रेस ने शादी कर ली है।

अब सोशल मीडिया पर देवोलीना भट्टाचार्जी की दुल्हन के अवतार में कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं। ब्राइडल लुक में इन फोटोज को एक्ट्रेस ने खुद शेयर किया है, जिसे देखकर फैंस बिल्कुल हैरान हैं क्योंकि देवोलीना की शादी को लेकर किसी को भी कोई खबर नहीं मिल थी। लेकिन अब एक तस्वीर में देवोलीना दुल्हन की तरह सजी हुई हैं और कार के अंदर बैठी हुई नजर आ रही हैं। वहीं, दूसरी फोटो में वो अपने हाथों में लगी मेहंदी दिखा रही हैं।

इसके अलावा एक वीडियो में एक्ट्रेस बेहद खुश दिखाई दे रही हैं और अपने हाथों के कलीरें फ्लॉन्ट कर रही हैं। हाथों में चूड़ियां, कलीरे, मांग में सिन्दूर, गले में मंगलसूत्र पहने देवोलीना को देखकर उनके फैंस अभी तक इस बात पर विश्वास नहीं कर पा रहे कि क्या सच में उन्होंने शादी कर ली है? सब ये जानने के लिए उतावले हो रहे हैं कि आखिर सच क्या है?
क्या एक्ट्रेस ने सच में शादी की है? या ये उनके किसी अपकमिंग प्रोजेक्ट की फोटोज हैं? या कोई पब्लिसिटी स्टंट? वहीं अगर एक्ट्रेस ने सच में शादी कर ली तो आखिर देवो का दूल्हा कौन है? दरअसल, एक्ट्रेस ने ये तो बता दिया कि वो दुल्हन बन गई है लेकिन उनका हमसफर कौन है, वो एक्ट्रेस ने अभी तक सीक्रेट रखा हुआ है।
आपको बता दें, कुछ लोगो को ऐसा लगता है कि एक्ट्रेस ने अपने ‘साथ निभाना साथिया’ के को-स्टार विशाल सिंह से शादी रचाई है। दरअसल, अक्सर इन दोनों का नाम साथ में जोड़ा जाता है। कुछ समय पहले दोनों की सगाई की खबरें भी खूब छाई हुई थी, लेकिन बाद में पता चला कि ये तो बस इनका पब्लसिटी स्टंट था। ऐसे में आखिर अब इस शादी की सच्चाई क्या है ये तो बस देवोलीना ही बता सकती हैं।


Download Android App
Download iOS App



