Dhadak 2 OTT Release: ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर दस्तक देगी Dhadak 2, जानें कब और कहां रिलीज होगी फिल्म

Summary :

Dhadak 2 OTT Release: बॉलीवुड अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी ने आज के दौर में धड़क 2 जैसी फिल्म लेकर एक साहसिक कदम उठाया है। हालाँकि, जब यह सिनेमाघरों में चल रही थी, तब दर्शक इतनी गहरी नींद में थे कि उन्हें इस फिल्म पर ध्यान ही नहीं गया। लेकिन ओटीटी दर्शकों के पास जातिगत भेदभाव के बीच इस प्रेम कहानी को ऑनलाइन देखने का मौका है। जी हाँ! नेटफ्लिक्स ने गुरुवार को धड़क 2 की रिलीज़ डेट की आधिकारिक घोषणा कर दी है। Dhadak 2 OTT Release जानें कब और कहां रिलीज होगी फिल्म ओटीटी दर्शकों का फेवरेट…

Dhadak 2 OTT Release: बॉलीवुड अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी ने आज के दौर में धड़क 2 जैसी फिल्म लेकर एक साहसिक कदम उठाया है। हालाँकि, जब यह सिनेमाघरों में चल रही थी, तब दर्शक इतनी गहरी नींद में थे कि उन्हें इस फिल्म पर ध्यान ही नहीं गया। लेकिन ओटीटी दर्शकों के पास जातिगत भेदभाव के बीच इस प्रेम कहानी को ऑनलाइन देखने का मौका है। जी हाँ! नेटफ्लिक्स ने गुरुवार को धड़क 2 की रिलीज़ डेट की आधिकारिक घोषणा कर दी है।

Dhadak 2 OTT Release

जानें कब और कहां रिलीज होगी फिल्म

Dhadak 2 OTT Release
Dhadak 2 OTT Release

ओटीटी दर्शकों का फेवरेट प्लेस बन चुका है, जो फिल्म आप सिनेमाघरों में नहीं देख सकते, उसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर सब्सक्रिप्शन के साथ देख सकते हैं।हर फ्राइडे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कुछ न कुछ नया रिलीज होता है, और अब शुक्रवार 26 सितंबर को मोस्ट अवेटेड रोमांटिक फिल्म धड़क-2 रिलीज होने वाली है।

नेटफ्लिक्स ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर धड़क-2 के रिलीज की जानकारी दी है। धड़क-2 का पोस्टर शेयर कर लिखा गया- दो दुनिया…दो दिल…और बस एक धड़क…26 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर धड़क-2 देखें। पोस्टर के साथ फिल्म को लेकर फैंस के बीच बज बन गया है। फैंस फिल्म को देखने के लिए कल तक का इंतजार नहीं कर पा रहे हैं।

फैंस हुए एक्ससिटेड

Dhadak 2 OTT Release
Dhadak 2 OTT Release

एक यूजर ने लिखा, “वाह, आखिरकार फिल्म देखने के लिए उत्साहित हूं…ट्रेलर ने मुझे बांधे रखा और मुझे कलाकार बहुत पसंद आए।” एक दूसरे यूजर ने लिखा, “थैंक्स, नेटफ्लिक्स…मैं इस फिल्म का इंतजार कब से कर रही थी। इस वीकेंड ओटीटी पर धड़क-2 के अलावा सन ऑफ सरदार 2, जनावर-द बीस्ट विदिन और मृगया द हंट भी रिलीज होगी।

Dhadak 2 के बारे में

Dhadak 2 OTT Release
Dhadak 2 OTT Release

बात अगर फिल्म धड़क-2 की करें तो फिल्म का हाल सिनेमाघरों में अच्छा नहीं रहा था। फिल्म अपना बजट तक निकालने में कामयाब नहीं रही। अब मेकर्स ने फिल्म को ओटीटी पर रिलीज करने का फैसला लिया है। फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी लीड रोल में हैं। फिल्म एक प्योर और इंटेंस रोमांटिक ड्रामा है। फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी एक छोटी जाति के लड़के हैं, जो कॉलेज में पढ़ाई के जरिए अपनी पहचान बनाना चाहते हैं लेकिन उन्हें ऊंची जाति की लड़की तृप्ति से प्यार हो जाता है। दोनों की जाति ही दोनों के प्यार की मुश्किलों को बढ़ा देती है। फिल्म में प्यार, डर और एक्शन तीनों हैं। फिल्म में कुछ हिंसक सीन भी हैं, जिन्हें देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

 

Also Read: The Game Never Play Alone Trailer: नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होने के लिए तैयार है पहली तमिल सीरीज The Game Never Play Alone

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।