Dharmendra Health Update : अब कैसी है बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर Dharmendra की तबियत, कौन-कौन है हॉस्पिटल में अभिनेता संग?

Summary :

Dharmendra Health Update : बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र की हालत खराब बताई जा रही है. उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. कुछ ही देर पहले यह खबर आई थी की उनको वेंटीलेटर पर रखा गया है। इस खबर ने फैंस के बीच हलचल मचा दी है फैंस उनकी हेल्थ को लेकर चिंतित हैं लाखों-करोड़ों दिलों पर राज करने वाले 60-70 के दशक के लोकप्रिय अभिनेता धर्मेंद्र की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। धर्मेंद्र को उम्र संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उनके…

Dharmendra Health Update : बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र की हालत खराब बताई जा रही है. उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. कुछ ही देर पहले यह खबर आई थी की उनको वेंटीलेटर पर रखा गया है। इस खबर ने फैंस के बीच हलचल मचा दी है फैंस उनकी हेल्थ को लेकर चिंतित हैं लाखों-करोड़ों दिलों पर राज करने वाले 60-70 के दशक के लोकप्रिय अभिनेता धर्मेंद्र की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। धर्मेंद्र को उम्र संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उनके फैंस लगातार उनके जल्दी ठीक होने के लिए प्रार्थनाएं कर रहे हैं। उनके करीबी दोस्त अवतार गिल ने धर्मेंद्र की सेहत पर अपडेट देते हुए बताया है कि उन पर दवाइयों का असर भी नहीं हो रहा है।

धर्मेंद्र की हालत में सुधार

Dharmendra Health Update- Source : Social media
Dharmendra Health Update- Source : Social media

धमेंद्र की टीम ने उनका हेल्थ अपडेट देते हुए कहा की चिंता की कोई बात नहीं हैं। ठीक हैं इस वक़्त ज्यादा चिंता की कोई बात नहीं हैं। टीम ने ये भी बताया की धर्मेंद्र डॉक्टर्स की निगरानी में हैं। घबराने वाली कोई बात नहीं है। उनका पूरा परिवार भी उनके साथ मौजूद है। साथ ही उनके परिवार ने और टीम ने इस समय सभी से गोपनीयता बनाए रखने की अपील की है। सूत्रों के मुताबिक ये भी पता चला है की धर्मेंद्र की बेटियों को भी USA से वापस इंडिया बुला लिया गया है।

सोशल मीडिया पर फैंस के बीच चिंता का माहौल

Dharmendra Health Update- Source : Social media
Dharmendra Health Update- Source : Social media

बॉलीवुड के फेमस एक्टर धर्मेंद्र की तबीयत को लेकर फैंस चिंतित हैं, क्योंकि सोशल मीडिया पर यह अफवाहें फैल गईं कि उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया ह…
धर्मेंद्र की टीम ने इन खबरों का खंडन कर दिया है. उन्होंने कहा कि इस समय अभिनेता को शांत माहौल और आराम की जरूरत है ताकि वे जल्द स्वस्थ हो सकें।

Dharmendra Famous movies : जल्द ही दर्शको के बीच इक्कीस फिल्म में नज़र आने वाले हैं धर्मेंद्र

Dharmendra Health Update- Source : Social media
Dharmendra Health Update- Source : Social media

शोले से लेकर हर फिल्म में अपनी अदाकारी से दर्शको का दिल जितने वाले Dharmendra एक बार फिर दर्शको के बीच आने वाले हैं। धर्मेंद्र को हाल ही में फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के बाद ‘तेरी बातों मे ऐसा उलझा जिया’ में देखा गया था,और सूत्रों के मुताबिक बताया गया की एक बार फिर धर्मेंद्र अगस्त्य नंदा की फिल्म इक्कीस में भी नजर आने वाले हैं. ये फिल्म 25 दिसंबर को रिलीज होगी. धर्मेंद्र के फैंस लगातार उनके ठीक होने की दुआएं मांग रहे हैं। जब से वो वेंटीलेटर पर गए हैं फैंस के बीच हलचल मची हुई है। फिलहाल स्थिति में बहुत सुधार है। और धर्मेंद्र का हेल्थ पहले से बेहतर है हैं। उनके परिवार की तरफ से कहा गया की चिंता की कोई बात नहीं है।

Also Read : ashutosh rana movies list : बॉलीवुड इंडस्ट्री में विलेन के नाम से फेमस Ashutosh Rana की 5 लोकप्रिय फिल्मे , जिन्हें देखकर डरे दर्शक

Sneha Rai