मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र की मौत की अफवाह पर भड़की Hema Malini, Post शेयर कर Family ने दिया Health Update

Summary :

Dharmendra health update: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को लेकर बीते कुछ घंटों से सोशल मीडिया पर एक बेहद परेशान करने वाली अफवाह तेज़ी से फैल रही है। बता दें, सोशल मीडिया पर खबरें वायरल हो रही हैं कि अभिनेता का निधन हो गया है। इन झूठी खबरों ने न केवल फैंस को चिंता में डाल दिया है बल्कि पूरी फिल्म इंडस्ट्री में हलचल मच गई है। हालांकि, अब इन मौत अफवाहों पर खुद उनकी पत्नी और बॉलीवुड की एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने ट्वीट कर शेयर कर जूठी खबरे शेयर करने वाले लोगों की क्लास लगाई है। Dharmendra health update:…

Dharmendra health update: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को लेकर बीते कुछ घंटों से सोशल मीडिया पर एक बेहद परेशान करने वाली अफवाह तेज़ी से फैल रही है। बता दें, सोशल मीडिया पर खबरें वायरल हो रही हैं कि अभिनेता का निधन हो गया है। इन झूठी खबरों ने न केवल फैंस को चिंता में डाल दिया है बल्कि पूरी फिल्म इंडस्ट्री में हलचल मच गई है। हालांकि, अब इन मौत अफवाहों पर खुद उनकी पत्नी और बॉलीवुड की एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने ट्वीट कर शेयर कर जूठी खबरे शेयर करने वाले लोगों की क्लास लगाई है।

Dharmendra health update: मौत की अफवाहों पर Hema Malini को आया गुस्सा

Dharmendra Health Update
Dharmendra health update (Credit: Social Media)

हेमा मालिनी ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए अफवाह फैलाने वालों लोगों के प्रति नाराज़गी जताते हुए जो हो रहा है वह माफ़ करने लायक नहीं है! ज़िम्मेदार चैनल एक ऐसे इंसान के बारे में झूठी खबरें कैसे फैला सकते हैं जो इलाज का जवाब दे रहा है और ठीक हो रहा है? यह बहुत ही अपमानजनक और गैर-ज़िम्मेदार हरकत है। कृपया परिवार और उनकी प्राइवेसी की ज़रूरत का सम्मान करें।” हेमा मालिनी के इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर अफवाह फ़ैलाने वाले लोगों को जमकर ट्रोल किया जा रहा है और फैंस ने ‘हीमैन ऑफ बॉलीवुड’ यानी धर्मेंद्र की सलामती की दुआ कर रहे है।

Esha Deol Post: ईशा देओल ने दिया हेल्थ अपडेट

esha deol post
Esha deol post (Credit: Social Media)

हेमा मालिनी के अलावा धर्मेंद्र की बेटी ईशा देओल ने भी सोशल मीडिया पर अपने पिता के स्वास्थ्य को लेकर अपडेट शेयर की है उन्होंने लिखा, “मीडिया बिना सच्चाई जांचे गलत खबरें फैलाने की जल्दी में है। मेरे पिता स्थिर हैं और रिकवर कर रहे हैं। हमारा सभी से विनम्र निवेदन है कि हमारे परिवार को कुछ प्राइवेसी दें। पापा की जल्द रिकवरी के लिए आपकी दुआओं का धन्यवाद।” ईशा के पोस्ट के बाद एक्टर के फैंस ने राहत की सांस ली और एक्टर के जल्द लौटने की दुआ मांगी।

Dharmendra Deol: अस्पताल में भर्ती हैं धर्मेंद्र

Dharmendra Deol
Dharmendra Deol (Credit: Social Media)

जानकारी के अनुसार, बीते दिन धर्मेंद्र को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खबरों की माने तो उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही है, जिसके चलते डॉक्टर्स ने उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है और डॉक्टर लगातार उनकी निगरानी कर रहे हैं।

कई सितारे पहुंचे अस्पताल

Dharmendra In Hospital
Dharmendra In Hospital (Credit: Social Media)

धर्मेंद्र की तबीयत की खबर सुनते ही बॉलीवुड में हलचल मच गई। बीती रात अस्पताल में कई बड़े सितारों को स्पॉट किया गया है, जिसमें सलमान खान, शाहरुख खान, आर्यन खान, गोविंदा और अमीषा पटेल के नाम शामिल है। सभी सितारों ने मीडिया से बातचीत करने से इनकार किया और बिना बयान दिए अस्पताल से रवाना हो गए। हालांकि इस दौरान सितारों के चेहरों पर चिंता साफ झलक रही थी।

फैंस कर रहे दुआ

Dharmendra Deol
Dharmendra Deol (Credit: Social Media)

धर्मेंद्र, जिन्होंने शोले, चुपके चुपके, सीता और गीता और धरम वीर जैसी सुपरहिट फिल्मों से दर्शकों के दिलों में अमिट छाप छोड़ी है, आज भी अपने फैंस के बीच उतने ही पॉपुलर हैं। फिलहाल परिवार की ओर से साफ कर दिया गया है कि धर्मेंद्र जीवित हैं, उनका इलाज जारी है और वे धीरे-धीरे स्वस्थ हो रहे हैं।
फैंस और सेलेब्रिटीज सभी यही दुआ कर रहे हैं कि सिनेमा के इस महान सितारे की तबीयत जल्द पूरी तरह से ठीक हो जाए।

ये भी पढ़ें: Hopital में भर्ती एक्टर Dharmedra का कैसा रहा है फ़िल्मी करियर, किस किरदार ने जीता सबसे ज्यादा दिल?

Yashika Jandwani