Dharmendra Hospitalised : धर्मेंद्र की सेहत को लेकर बड़ा अपडेट, मुंबई के अस्पताल में हुए भर्ती, जानिए पूरा सच

Dharmendra Hospitalised : धर्मेंद्र की सेहत को लेकर बड़ा अपडेट, मुंबई के अस्पताल में हुए भर्ती, जानिए पूरा सच

Dharmendra Hospitalised-Source : Social Media

Dharmendra Hospitalised: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता Dharmendra को लोग प्यार से ही-मैन ऑफ बॉलीवुड कहते हैं। 60 और 70 के दशक में उन्होंने अपने दमदार अभिनय, मजबूत शरीर और प्यारी मुस्कान से सबका दिल जीत लिया था। आज भी वे लाखों लोगों के पसंदीदा कलाकार हैं। अब जब धर्मेंद्र जी जल्द ही 90 साल के होने वाले हैं तो उनकी सेहत को लेकर लोग हमेशा थोड़े सजग रहते हैं।

हाल ही में खबर आई कि उन्हें मुंबई के ब्रिच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। पहले तो फैंस घबरा गए कि कहीं कुछ गंभीर तो नहीं, लेकिन बाद में परिवार और सूत्रों ने साफ किया कि धर्मेंद्र जी बिल्कुल ठीक हैं और यह भर्ती सिर्फ एक रूटीन मेडिकल चेक-अप के लिए है।

कौन हैं धर्मेंद्र?

Dharmendra Hospitalised-Source : Social Media
Dharmendra Hospitalised-Source : Social Media

धर्मेंद्र का असली नाम धर्म सिंह देओल है। उनका जन्म 8 दिसंबर 1935 को पंजाब के लुधियाना ज़िले के नसराली गाँव में हुआ था। वे एक साधारण किसान परिवार से ताल्लुक रखते थे, लेकिन उनका सपना हमेशा फिल्मों में काम करने का था। 1960 में उन्होंने अपनी पहली फिल्म दिल भी तेरा हम भी तेरे से शुरुआत की। इसके बाद धीरे-धीरे उन्होंने बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बना ली। उनकी कुछ मशहूर फिल्मों में शामिल हैं – शोले (1975) जिसमें उन्होंने  वीरू का किरदार निभायाचुपके चुपके कॉमेडी के लिए मशहूर फिल्म सीता और गीता, सत्यकाम ,आया सावन झूम के राजा जानी जैसी हिट फिल्में।

धर्मेंद्र ने 300 से ज़्यादा फिल्मों में काम किया है और उन्हें ही-मैन कहा जाता है क्योंकि वे अपने ज़माने के सबसे मजबूत और फिट कलाकारों में से एक थे।

हाल ही में खबर आयी की धर्मेंद्र अस्पताल में भर्ती हैं |

Dharmendra Hospitalised-Source : Social Media
Dharmendra Hospitalised-Source : Social Media

खबर के अनुसार, धर्मेंद्र जी को मुंबई के ब्रिच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। यह वही अस्पताल है जहाँ कई बड़े बॉलीवुड स्टार्स और राजनेता इलाज करवाते हैं। परिवार ने बताया कि यह सिर्फ रूटीन चेक-अप के लिए था, कोई बड़ी या गंभीर दिक्कत नहीं है।

फैंस का रिएक्शन

Dharmendra Hospitalised-Source : Social Media
Dharmendra Hospitalised-Source : Social Media                                                                                                                                                  Dharmendra  के लाखों फैंस हैं भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी। जैसे ही उनकी हॉस्पिटल की खबर आई, सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह के मैसेज लिखने लगे “गॉड ब्लेस यू धर्मेंद्र जी”, “जल्दी घर लौट आइए ही-मैन”, “हम सब आपके साथ हैं ” लोगों ने उनके पुराने गानों और फिल्मों के क्लिप शेयर करके अपना प्यार जताया। यह देखकर साफ है कि आज भी धर्मेंद्र का स्टारडम और लोकप्रियता उतनी ही बरकरार है जितनी 1970 के दशक में थी।

पिछले कुछ सालों में सेहत से जुड़ी खबरें

Dharmendra Hospitalised-Source : Social Media
Dharmendra Hospitalised-Source : Social Media

धर्मेंद्र जी की उम्र अब लगभग 90 साल है, और इस उम्र में हल्की-फुल्की दिक्कतें होना आम बात है। कुछ साल पहले, 2022 में भी वे पीठ में दर्द के कारण अस्पताल गए थे। तब उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर फैंस को बताया था कि अब वे ठीक हैं और घर लौट आए हैं। वे अक्सर सोशल मीडिया पर अपने फॉलोअर्स के साथ जुड़ते रहते हैं कभी बगीचे में काम करते हुए, कभी पुराने गीत गुनगुनाते हुए। उनका यह अपनापन लोगों के दिलों को छू जाता है।

Also Read : Baahubali The Epic Movie X Review: 10 साल बाद फिर छाया बाहुबली का जादू! दर्शकों ने बताया फिल्म में कितना है दम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।