Dhurandhar 2 की कहानी का Blueprint आया सामने, आरी आरी गानें ने Expose किया हमजा का मिशन!

Summary :

Dhurandhar 2 Story Reveal: पंजाब से थोड़ा भी वास्ता रखने वाले लोग ये जानते हैं कि उनके यहां बोलियों का कितना महत्व होता है. खास तौर पर ‘बारी बरसी खटन गया सी, खट के ले आंदा…’ इस लाइन से शुरू होने वाले गाने बड़े मजेदार होते हैं और डांस-वांस करने के लिए एकदम परफेक्ट माने जाते हैं. लेकिन यहां शॉकिंग बात ये है कि ये लाइन आखिर ‘धुरंधर 2’ जैसी सीरियस और मोस्ट वॉयलेंट फिल्म के ट्रेलर में क्या कर रही थी? Dhurandhar 2 Story Reveal: ‘आरी आरी’ गानें का क्या है मतलब? म्यूजिक कंपोजर शाश्वत सचदेव ने ‘धुरंधर’ में…

Dhurandhar 2 Story Reveal: पंजाब से थोड़ा भी वास्ता रखने वाले लोग ये जानते हैं कि उनके यहां बोलियों का कितना महत्व होता है. खास तौर पर ‘बारी बरसी खटन गया सी, खट के ले आंदा…’ इस लाइन से शुरू होने वाले गाने बड़े मजेदार होते हैं और डांस-वांस करने के लिए एकदम परफेक्ट माने जाते हैं. लेकिन यहां शॉकिंग बात ये है कि ये लाइन आखिर ‘धुरंधर 2’ जैसी सीरियस और मोस्ट वॉयलेंट फिल्म के ट्रेलर में क्या कर रही थी?

Dhurandhar 2 Story Reveal: ‘आरी आरी’ गानें का क्या है मतलब?

Dhurandhar 2 Story Reveal
Dhurandhar 2 Story Reveal (Source: Social Media)

म्यूजिक कंपोजर शाश्वत सचदेव ने ‘धुरंधर’ में ‘रम्बा हो’ या ‘ना तो कारवां की तलाश है’ जैसे ओल्ड-इज-गोल्ड गाने यूज किए थे. तो कई लोगों को लगा कि ऐसे ही ‘धुरंधर 2’ में शाश्वत ने बॉम्बे रॉकर्स बैंड का इंडी-पॉप गाना ‘आरी आरी’ यूज किया है, माहौल बनाने के लिए.

लेकिन पिछले चार महीने से भी अगर आप नहीं समझे हैं तो कम से कम 19 मार्च को ‘धुरंधर 2’ के आने से पहले समझ लीजिए कि आदित्य धर की पिक्चर में कोई भी डिटेल सिर्फ ऐसे ही मनोरंजन के लिए नहीं डाली गई है, हर बात का कोई मतलब, कोई कनेक्शन है. ऐसे ही ‘आरी आरी’ गाना यूज करने का भी एक मतलब है और उसके पीछे की डिटेलिंग आपके दिमाग को हिला कर रख सकती है!

Dhurandhar 2 Story Reveal: खटने से क्या है कनेक्शन?

Dhurandhar 2 Story Reveal
Dhurandhar 2 Story Reveal (Source: Social Media)

‘खटने’ का मतलब वैसे तो कमाना होता है. लेकिन इसके इमोशन में कमाई के लिए लगने वाली मेहनत ज्यादा हाईलाइट होती है. जैसे यूपी-बिहार में दिहाड़ीदार मजदूर वर्ग अक्सर कमाने को खटना कहते हैं. ये शब्द पंजाबी में भी ऐसे ही इस्तेमाल होता है. ‘धुरंधर’ में ही दिलजीत दोसांझ के गाए एक गाने के बोल हैं— ‘तेरे नी करारां मैनु पट्टेया, दस मैं कि प्यार विच्चों खट्टेया!’ जिसका मतलब होता है कि— ‘तेरे वादों ने मुझे तबाह कर दिया. बता प्यार करके मैंने क्या ही काम लिया!’

Dhurandhar 2 Story Reveal: गानें से जुड़े है इमोशन्स

Dhurandhar 2 Story Reveal
Dhurandhar 2 Story Reveal (Source: Social Media)

ऐसे में‘धुरंधर 2’ के ट्रेलर में जो गाना चल रहा था वो हाल ही में रिलीज हो गया है. ‘आरी आरी’ टाइटल वाले इस गाने में ही लाइन है कि ‘बारी बरसी खटन गया सी, खट के ले आंदा बताशा. मितरां नूं मार गया, मार गया नी तेरा हासा!’ ये लाइन घर छोड़कर परदेस कमाने गए आदमी के नजरिए से लिखी गई है, जो कह रहा है— ‘बारह बरस खटने के बाद बताशा (मिठाई) लेकर लौटा तो उसके चेहरे पर हंसी देखकर दिल को सुकून ही आ गया’.

शादियों में गाई जाने वाली पंजाबी बोलियों में भी ये लाइन इसीलिए गाई जाती है क्योंकि इससे पत्नी के सुख के लिए पति का परदेस में ‘खटने’ का इमोशन हाईलाइट होता है.

Dhurandhar 2 Story Reveal: हीर-रांझे का फिल्म स्टोरी से क्या है कनेक्शन?

Dhurandhar 2 Story Reveal
Dhurandhar 2 Story Reveal (Source: Social Media)

हंसी से रोशन वो चेहरा किसका है ये हर परदेसी का पर्सनल मैटर है. पर ये लाइन पंजाबी लोकगीतों में इतनी पुरानी है कि इसकी शुरुआत खोज पाना भी मुश्किल है. कई बार इसका कनेक्शन हीर-रांझा की एपिक लव स्टोरी से भी जोड़ा जाता है. क्योंकि इस कहानी के एक वर्जन में रांझा अपनी मोहब्बत के चक्कर में बारह साल हीर के घर पर चरवाहा बनकर रहा था. लेकिन इतना सब करने के बावजूद भी उसके हाथ कुछ नहीं लगा था और उसकी मोहब्बत हमेशा के लिए अधूरी रह गई थी.

‘धुरंधर’ के गानों में लिरिक्स पर थोड़ा कायदे से फोकस करने पर आप ये चीज समझ पाएंगे कि यहां वतन वो महबूबा है जिसका दीवाना यानी देश का सिपाही सारे दुख और घर से दूरी रहकर सबकुछ सह रहा है. अब इस बात को समझने के बाद ‘धुरंधर’ की कहानी और ‘धुरंधर 2’ के ट्रेलर में सुनाई दे रहे ‘बारी बरसी…’ को देखिए. तब आपको सब क्लियर हो जाएगा कि आखिर इस गानें का मतलब क्या है?

Read More: Bollywood Divas का ये यंग समर बोल्ड लुक खड़े कर देगा आपके रोंगटे, देखें एक्ट्रेसेस के फैशन गोल्स

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।