Dhurandhar 2 को लेकर सोशल मीडिया X पर क्या है लोगों के रिएक्शन?, जानें

Summary :

Dhurandhar 2 X Review: ‘धुरंधर 2’ ने एक्शन की ऐसी डबल डोज दर्शकों को दी है कि हर कोई सिनेमाघरों के बाहर लाइन लगा कर खड़े हो गए है. चार घंटे लंबी इस फिल्म को देखकर अब दर्शकों का क्या रिएक्शन हैं. क्या इसकी कहानी फैंस पर असर छोड़ सकी? या फिल्म ने दर्शकों को निराश किया है, चलिए जानते हैं एक्स (ट्विटर) रिव्यू के जरिए. Dhurandhar 2 X Review: एक्शन को देखकर उड़े दर्शकों के होश फिल्म ‘धुरंधर’ को पसंद करने वाले दर्शकों को दूसरा पार्ट भी पसंद आया है. फिल्म को लेकर दर्शक और फैंस अच्छे रिएक्शन भी…

Dhurandhar 2 X Review: ‘धुरंधर 2’ ने एक्शन की ऐसी डबल डोज दर्शकों को दी है कि हर कोई सिनेमाघरों के बाहर लाइन लगा कर खड़े हो गए है. चार घंटे लंबी इस फिल्म को देखकर अब दर्शकों का क्या रिएक्शन हैं. क्या इसकी कहानी फैंस पर असर छोड़ सकी? या फिल्म ने दर्शकों को निराश किया है, चलिए जानते हैं एक्स (ट्विटर) रिव्यू के जरिए.

Dhurandhar 2 X Review: एक्शन को देखकर उड़े दर्शकों के होश

Dhurandhar 2 X Review
Dhurandhar 2 X Review (Source: Social Media)

फिल्म ‘धुरंधर’ को पसंद करने वाले दर्शकों को दूसरा पार्ट भी पसंद आया है. फिल्म को लेकर दर्शक और फैंस अच्छे रिएक्शन भी दे रहे हैं. फिल्म को लेकर एक ट्विटर यूजर ने लिखा कि, ‘देशभक्ति से भरपूर और जबरदस्त फिल्म, हर जगह पॉजिटिव रिव्यू मिल रहे हैं. यह फिल्म 2000 करोड़ का कलेक्शन करने वाली है.’

तो वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘फिल्म की शुरुआत धीमी थी लेकिन मेकिंग और एग्जीक्यूशन एकदम कमाल का है, स्क्रिप्ट जबरदस्त थी. रणवीर अपने ‘बीस्ट मोड’ में थे, सारा अर्जुन अच्छी लगीं. बाकी सभी एक्टर्स भी बढ़िया थे, साथ ही इसका टेक्निकल पक्ष भी कमाल का था. अब बदला पूरा हो गया है.’

Dhurandhar 2 X Review: क्या रहा फैंस का एक्सपीरिएंस

Dhurandhar 2 X Review
Dhurandhar 2 X Review (Source: Social Media)

एक फैन ने तो फिल्म देखने के दौरान का एक्सपीरिएंस ही शेयर कर डाला. उसनें ट्विटर पर पोस्ट करके लिखा, ‘पहले तो पूरा सिनेमा हॉल गुस्से से उबल रहा था, फिर सब जोर-जोर से हंसने लगे; वे किसी जोक पर नहीं हंस रहे थे, बल्कि यह संतुष्टि की खुशी थी. जिस तरह से आदित्य धर ने कहानी के अधूरे हिस्सों को पूरा किया था. फिर यह आत्म-मंथन के साथ खत्म होती है. एक जबरदस्त फिल्म, जिसे देखते हुए समय का पता ही नहीं चलता. मुझे चिंता थी कि कहीं यह फिल्म (सीक्वल) उन हिस्सों से न बनी हो जिन्हें पहली फिल्म से काट दिया गया था.

लेकिन फिल्म का पहला हाफ कुछ वैसा ही लगा, अक्षय खन्ना की कमी खली, ऐसा लगा जैसे कहानी भटक रही हो. फिर इंटरवल के ठीक बाद फिल्म रफ्तार पकड़ती है और फिर आपकी पकड़ से बिल्कुल नहीं छूटती. रणवीर ने एक बार फिर कमाल कर दिखाया है. आप पूरी तरह संतुष्ट होकर थिएटर से बाहर निकलते हैं.’

 

Dhurandhar 2 X Review: कहानी और क्लाइमैक्स को लेकर क्या बोले फैंस?

Dhurandhar 2 X Review
Dhurandhar 2 X Review (Source: Social Media)

फिल्म का एक्शन चाहे अच्छा हो लेकिन इसकी कहानी दर्शकों को कई जगहों पर कमजोर लगी. एक ट्विटर यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘धुरंधर 2’ की शुरुआत धीमी है, लेकिन इसका दूसरा हॉफ काफी दिलचस्प है. फाइनल ट्विस्ट बहुत जबरदस्त है, इसके किरदार बिल्कुल असल जिंदगी से उठाए हुए लगते हैं, खासकर नवाज शरीफ का किरदार ऐसा बिल्कुल भी नहीं लगा कि कोई एक्टिंग कर रहा है.’ इसी तरह के कई और कमेंट्स भी कहानी को लेकर फैंस ने किए हैं. कई यूजर का मानना है कि फिल्म की कहानी को जबरदस्ती खींचा गया है लेकिन इसके बावजूद इसे एक बार देखा जा सकता है.

Dhurandhar 2 X Review: बॉक्स ऑफिस पर क्या रहा कलेक्शन

Dhurandhar 2 X Review
Dhurandhar 2 X Review (Source: Social Media)

अगर फिल्म ‘धुरंधर 2’ की बात करें तो इस फिल्म को लेकर अच्छा-खास क्रेज देखा जा रहा है, यह बात फिल्म के कलेक्शन में भी झलक रही है. सैकनिल्क के अनुसार ‘धुरंधर 2’ के दूसरे दिन का शुरुआती कलेक्शन 7 करोड़ 14 लाख रुपये है. शाम तक फिल्म का कुल कलेक्शन पता चलेगा. वहीं सैकनिल्क के अनुसार ही फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने पेड प्रीव्यू के जरिए लगभग 50 करोड़ रुपये कमाए हैं और पहले दिन की इसकी कमाई सिर्फ भारत में 102 करोड़ हो गई है. ऐसे में ये देखना बेहद ही दिलचस्प होगा कि आखिर दूसरे दिन के खत्म होने तक ये फिल्म कितने करोड़ की कमाई और कर पाएगी.

Read More: Dhurandhar 2 ने तोड़ा 113 साल के हिंदी सिनेमा का रिकॉर्ड, साउथ इंडस्ट्री की इन फिल्मों ने टेके घुटने

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।