Dhurandhar Cast Fees: आदित्य धर द्वारा निर्देशित धुरंधर 5 दिसंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी। पहले दिन से ही यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज़बरदस्त प्रदर्शन कर रही है और Sacnilk के अनुसार, 12 दिनों में इसने पहले ही 260 करोड़ रुपये से ज़्यादा कमा लिए हैं। बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर के शानदार प्रदर्शन के बीच, फैंस इस फिल्म के एक्टर्स की फीस के बारे में जानने के लिए और भी ज़्यादा उत्सुक हो रहे हैं। चलिए जानते है फिल्म के स्टारकास्ट की फीस के बारे में?
Dhurandhar Cast Fees: ‘Dhurandhar’ के लिए किसे मिली कितनी फीस?
1. Ranveer Singh

रणवीर सिंह ने ‘धुरंधर’ में एक सीक्रेट एजेंट की भूमिका निभाई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस दमदार किरदार के लिए रणवीर सिंह को 55 करोड़ रुपये की फीस दी गई है। इससे पहले उन्हें फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के लिए 25 करोड़ रुपये मिले थे। करीब दो साल बाद रणवीर सिंह ने बड़े पर्दे पर वापसी की है।
2. R Madhavan

कोविड के बाद हिंदी सिनेमा में आर माधवन लगातार सक्सेस कमा रहे हैं। ‘धुरंधर’ में एक्टर ने भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोवाल से प्रेरित किरदार निभा रहे हैं। इस अहम रोल के लिए माधवन को करीब 9 करोड़ रुपये की फीस दी गई है, जो फिल्म की स्टारकास्ट में दूसरी सबसे ज्यादा मानी जा रही है।
3. Sanjay Dutt

संजय दत्त अपनी दमदार स्क्रीन प्रेजेंस के लिए जाने जाते हैं। फिल्म ‘धुरंधर’ में भी उन्होंने काफी दमदार किरदार निभाया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस भूमिका के लिए संजय दत्त ने 8 से 10 करोड़ रुपये की फीस ली है।
4. Akshaye Khanna

‘धुरंधर’ में अक्षय खन्ना की एक्टिंग की काफी तारीफ हो रही है। सबसे ज्यादा तो उनके द्वारा किया गया हुक स्टेप वायरल हो रहा है। एक्टर के डायलॉग्स को दर्शकों को खास पसंद आ रहे हैं। हाल ही में फिल्म ‘छावा’ में औरंगजेब की भूमिका से चर्चा में आए अक्षय खन्ना को इस फिल्म के लिए 1 से 3 करोड़ रुपये के बीच फीस दी गई है।
5. Arjun Rampal

6. Sara Arjun

फिल्म में साउथ एक्ट्रेस सारा अर्जुन लीड एक्ट्रेस के रोल में नजर आई हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो उन्हें भी इस फिल्म के लिए 1 करोड़ रुपए दिए गए हैं। वे साउथ फिल्मों के एक्टर राज अर्जुन की बेटी हैं।


Download Android App
Download iOS App




