प्रदूषण से बचने के लिए पहाड़ों पर भागे लोग, भारी जाम में फंसे… हिल स्टेशन का घुटने लगा दम

Summary :

Rohtang Pass Traffic Jam: दिल्ली-एनसीआर की जहरीली हवा में सांस लेना मुश्किल हो गया है। AQI लगातार गंभीर श्रेणी में बना हुआ है, जिस वजह से लोग घरों में एयर प्यूरीफायर चलाने के बजाय पहाड़ों की ओर भाग रहे हैं। लेकिन वहां जाकर जिस सुकून की तलाश थी, वह जाम में फंसकर रह गए। हिमाचल प्रदेश का रोहतांग पास, जहां आमतौर पर बर्फबारी ओर पीक टूरिस्ट सीजन में भीड़ दिखती है। इस बार रोहतांग पास में बर्फ भी नहीं है और बिना छुट्टियों के ही जाम से जूझता हुआ नजर आया। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो तेजी से वायरल हो…

Rohtang Pass Traffic Jam: दिल्ली-एनसीआर की जहरीली हवा में सांस लेना मुश्किल हो गया है। AQI लगातार गंभीर श्रेणी में बना हुआ है, जिस वजह से लोग घरों में एयर प्यूरीफायर चलाने के बजाय पहाड़ों की ओर भाग रहे हैं। लेकिन वहां जाकर जिस सुकून की तलाश थी, वह जाम में फंसकर रह गए। हिमाचल प्रदेश का रोहतांग पास, जहां आमतौर पर बर्फबारी ओर पीक टूरिस्ट सीजन में भीड़ दिखती है। इस बार रोहतांग पास में बर्फ भी नहीं है और बिना छुट्टियों के ही जाम से जूझता हुआ नजर आया। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Tourists Stuck In Traffic: सोशल मीडिया पर छाया रोहतांग

Rohtang Pass Traffic Jam
Tourists Stuck In Traffic (Image- Social Media)

हिमाचल प्रदेश के रोहतांग पास इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब छाया हुआ है। जिसकी वजह है एक वीडियो, जिसमें पहाड़ों की सड़कों पर बर्फ की जगह गाड़ियों की लंबी कतारें नजर आ रही हैं। यह नजारा इसलिए चौंकाने वाला है, क्योंकि इस समय न कोई लंबी छुट्टियां चल रही है और न ही बर्फबारी हुई है। आमतौर पर ऐसा ट्रैफिक तब लगता है, जब टूरिस्ट सीजन चल रहा होता है। लेकिन इस बार हालात बिल्कुल अलग हैं, जो लोगों को ये सोचने पर मजबूर कर रहा है कि आखिर इतनी भीड़ अचानक कहां से आ गई।

Tourists Stuck In Traffic: रोहतांग पास गाड़ियों से चका-चक जाम

सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर ये वीडियो निखिल सैनी नाम के यूजर ने शेयर किया है। वीडियो क्लिप में नजर आ रहा है कि रोहतांग पास पूरी तरह गाड़ियों से चका-चक भरा हुआ है। वीडियो शेयर करते हुए यूजर ने कैप्शन में लिखा, “हानिकारक AQI से छुटकारा पाना है या कुछ और? ये किसी शहर की सड़क नहीं, रोहतांग पास है. न बर्फ, न छुट्टियां, फिर भी इतना ट्रैफिक.” उनका सवाल जल्द ही हजारों लोगों की आवाज बन गया।

Himachal Pradesh Traffic News: ओवरटूरिज्म को लेकर बढ़ी चिंता

Rohtang Pass Traffic Jam
Himachal Pradesh Traffic News (Image- Social Media)

इस वीडियो के सामने आने के बाद ओवरटूरिज्म को लेकर चिंता बढ़ गई है। यूजर्स ने लिखा कि सोशल मीडिया रील्स और बिना प्लानिंग ट्रिप्स पहाड़ों को पिकनिक स्पॉट बना रही हैं। कुछ ने चेतावनी दी कि अगर भीड़ कंट्रोल और पर्यावरण संतुलन पर ध्यान नहीं दिया गया, तो आने वाले सालों में ये खूबसूरत जगहें बर्बाद हो जाएंगी। रोहतांग पास का यह जाम सिर्फ ट्रैफिक नहीं, बल्कि एक बड़ी चेतावनी है।

यह भी पढ़ें: ‘पाकिस्तान-बांग्लादेश हमारे भाई हैं’, ममता के नेता के बयान से मचा बवाल, BJP बोली…क्या बांग्लादेश बनाने का इरादा?

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।