क्या सच में TMC सांसद ने सदन में पी सिगरेट? BJP ने जारी किया VIDEO, जानें पूरा मामला

Summary :

Kirti Azad Vaping Controversy: लोकसभा के अंदर ई-सिगरेट पीने को मामला दिन पर दिन गर्माता जा रहा है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर निशाना साधते हुए सदन के अंदर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है, जिसमें एक सांसद ई-सिगरेट पीते हुए नजर आ रहे हैं। Kirti Azad Vaping Controversy: वीडियो को लेकर भाजपा का आरोप भाजपा की ओर से जारी किए गए वीडियो में दावा किया गया है कि टीएमसी के सांसद सदन के अंदर ई-सिगरेट का इस्तेमाल कर रहे थे। भाजपा नेता अमित मालवीय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर…

Kirti Azad Vaping Controversy: लोकसभा के अंदर ई-सिगरेट पीने को मामला दिन पर दिन गर्माता जा रहा है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर निशाना साधते हुए सदन के अंदर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है, जिसमें एक सांसद ई-सिगरेट पीते हुए नजर आ रहे हैं।

Kirti Azad Vaping Controversy: वीडियो को लेकर भाजपा का आरोप

भाजपा की ओर से जारी किए गए वीडियो में दावा किया गया है कि टीएमसी के सांसद सदन के अंदर ई-सिगरेट का इस्तेमाल कर रहे थे। भाजपा नेता अमित मालवीय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर यह वीडियो साझा किया। उन्होंने लिखा कि जिन सांसद पर आरोप लगाए गए हैं, वे टीएमसी के कीर्ति आजाद हैं। मालवीय ने कहा कि नियम-कानून इन लोगों के लिए कोई मायने नहीं रखते और सांसद ने अपनी हथेली में ई-सिगरेट छिपाकर सदन में इसका इस्तेमाल किया।

उन्होंने यह भी कहा कि भले ही सार्वजनिक जगह पर धूम्रपान को लेकर अलग-अलग नियम हों, लेकिन संसद के अंदर इस तरह की हरकत बिल्कुल भी स्वीकार नहीं की जा सकती। भाजपा नेता ने टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी से इस व्यवहार पर जवाब देने की मांग की।

Kirti Azad Vaping Controversy ( credit S-M)
Kirti Azad Vaping Controversy ( credit S-M)

Kirti Azad Parliament Incident: अनुराग ठाकुर की स्पीकर से शिकायत

इस मामले को लेकर भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को लिखित शिकायत दी है। उन्होंने इस घटना को गंभीर बताते हुए इसकी जांच कराने की मांग की। अनुराग ठाकुर ने कहा कि लोकसभा जैसी पवित्र संस्था में किसी भी प्रतिबंधित वस्तु का इस्तेमाल संसदीय गरिमा के खिलाफ है। उन्होंने अपने पत्र में लिखा कि संसद को लोकतंत्र का सबसे पवित्र स्थान माना जाता है और वहां इस तरह का व्यवहार पूरी तरह अस्वीकार्य है। इससे न सिर्फ सदन की मर्यादा को ठेस पहुंचती है, बल्कि जनता में भी गलत संदेश जाता है।

Kirti Azad News: ई-सिगरेट पर प्रतिबंध का मुद्दा

अनुराग ठाकुर ने यह भी याद दिलाया कि ई-सिगरेट और निकोटिन से जुड़े उत्पादों पर देश में पहले से ही प्रतिबंध है। ऐसे में संसद के अंदर इनका इस्तेमाल करना नियमों और कानून का सीधा उल्लंघन है। उन्होंने इसे नैतिक और कानूनी दोनों दृष्टि से गंभीर मामला बताया।

Kirti Azad Vaping Controversy ( credit S-M)
Kirti Azad Vaping Controversy ( credit S-M)

स्पीकर का आश्वासन

इस पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आश्वासन दिया कि नियमों का उल्लंघन किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मामले की जांच सदन के नियमों के अनुसार कराई जाएगी और यदि कोई सदस्य दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ उचित कार्रवाई होगी।

Kirti Azad Vaping Controversy ( credit S-M)
Kirti Azad Vaping Controversy ( credit S-M)

सदन में उठाया गया सवाल

अनुराग ठाकुर ने दोपहर करीब 11:27 बजे इस मुद्दे को सदन में उठाया। उन्होंने सवाल किया कि जब देशभर में ई-सिगरेट पर प्रतिबंध है, तो क्या संसद में इसकी अनुमति दी गई है? उन्होंने आरोप लगाया कि टीएमसी के एक सांसद लगातार कई दिनों से सदन में बैठकर ई-सिगरेट पी रहे हैं।इस पर स्पीकर ने सभी सांसदों से संसदीय नियमों और परंपराओं का पालन करने की अपील की और कहा कि किसी भी तरह की शिकायत पर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: ‘पाकिस्तान-बांग्लादेश हमारे भाई हैं’, ममता के नेता के बयान से मचा बवाल, BJP बोली…क्या बांग्लादेश बनाने का इरादा?

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।