Kurukshetra Pashu Mela 2025: हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा में चल रहे पशु मेले में आया नुकरा नस्ल का घोड़ा ‘प्रताप रूप’ जिसने सबका ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर लिया है। पंजाब के संगरूर जिले से लाया गया घोड़ा ‘प्रताप रूप’ सिर से पांव तक पूरा सफेद रंग का है। 28 महीने का यह जवान घोड़ा 67 इंच ऊंचा है। इस घोड़े को देखने के लिए लोगों की भीड़ नजर आ रही है और लोग सेल्फी भी ले रहे हैं।
तूर वंजारा गांव के सरपंच हरप्रीत सिंह ने बताया कि प्रताप रूप की ऊंचाई, रंग और नस्ल की शुद्धता की वजह से 1 करोड़ की कीमत मिल रही थी, लेकिन अभी उनका इसे बेचने का कोई इरादा नहीं है। अगर सही खरीदार मिला, जो इसकी देखभाल कर सके, तब जरूर विचार करेंगे। उनका कहना है कि ‘प्रताप रूप’ 1 सेकेंड में 40 फीट तक दौड़ लगाता है।
Kurukshetra Pashu Mela 2025: कुरुक्षेत्र मेले में घोड़ा बना चर्चा का विषय

इसके मालिक का कहना है कि ‘प्रताप रूप’ की सेवा के लिए 3 लोग रखे गए हैं। इसके अलावा वे और उनके पिता भी घोड़े की सेवा में लगे रहते हैं। उनके पास और भी कई घोड़े हैं, जिनके लिए डेढ़ एकड़ में फॉर्म बना रखा है, लेकिन प्रताप रूप को घर में ही रखा जाता है। हरप्रीत सिंह ने बताया कि प्रताप रूप को 3 टाइम अलग-अलग खाना खिलाया जाता है। सुबह के समय प्रताप को 2 से 3 किलो काले चने दिए जाते हैं और फिर 11 बजे उसे फॉर्म में घुमाने के लिए ले जाते हैं।
दोपहर को फॉर्म में उसे खुला रखते हैं, जहां वो घास चरता है। फिर उसे घर लाकर दूध पिलाया जाता है और सर्दी में इसे दूध में बादाम उबालकर इसे पिलाया जाता है। इसके बाद उसे उबला हुआ खाना दिया जाता है।
Kurukshetra Pashu Mela Viral Buffalo: कुरुक्षेत्र मेले में भैंसे ने जीता दिल

कुरुक्षेत्र में सोमवार से 3 दिवसीय पशु मेला शुरू हो चुका है। इसमें देश भर से अच्छी किस्म के पशु यहां आते हैं। इनमें से कुछ ऐसे भी पशु हैं, जिनकी कीमत करोड़ों रुपए है। इस मेले में एक भैंसा भी आया है, जिसका नाम बादल है। उसके मालिक रविंद्र ने बताया कि वह अपने पशुओं को बच्चों की तरह पालते हैं। बादल के लिए दो व्यक्ति रखे गए हैं, जो 24 घंटे उसकी देख-रेख करते हैं। इसकी डाइट का बहुत ध्यान रखा जाता है। उन्होंने कहा कि यह उनके घर की पली भैंस का ही बच्चा है, जो अब बड़ा हो गया है। यह मुर्रा नस्ल भैंसा हरियाणा की देन है, जिसका नाम बादल रखा है।

इसके मालिक ने बताया कि अभी कुरुक्षेत्र में जो पशु मेला लगा है, उसमें अभी उनका मुकाबला नहीं हुआ है, लेकिन उनको पूरी उम्मीद है कि यहां भी बादल प्रथम आएगा। इससे पहले 2020 में बादल हरियाणा का नंबर वन भैंसे का खिताब अपने नाम कर चुका है, वहीं कुछ समय पहले ही पंजाब सरकार ने पशुओं का मुकाबला करवाया था, जिसमें बादल दूसरे नंबर पर था। उन्होंने कहा कि वैसे हमने अभी तक इसको बेचने का मन नहीं बनाया है, लेकिन बादल की कीमत करोड़ों में है।
Also Read: एक ऐसा पौधा जो घर में बिना बल्ब के देगा रोशनी, वैज्ञानिकों का नया अजब-गजब Innovation


Download Android App
Download iOS App




