फिल्म Dhurandhar में इस एक्टर ने 1 या 2 नहीं बल्कि ली 50 करोड़ रुपए की Fees?

Summary :

Dhurandhar Starcast Fees: इस शुक्रवार रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। बता दें, ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के बाद रणवीर सिंह फिलहाल अभी तक कोई भी बड़ी हिट फिल्म नहीं दे पाए है। इस वजह से रणवीर सिंह के लिए ये फिल्म काफी बड़ी मानी जा रही है। इसके साथ ही एक्टर के फैंस और ट्रेड दोनों की निगाहें फिल्म ‘धुरंधर’ पर टिकी हुई हैं। बता दें, आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह मल्टीस्टारर एक्शन-थ्रिलर अपनी रिलीज़ से पहले ही जबरदस्त चर्चा में है। ट्रेलर में दिखाया गया धमाकेदार एक्शन और थ्रिलर…

Dhurandhar Starcast Fees: इस शुक्रवार रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। बता दें, ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के बाद रणवीर सिंह फिलहाल अभी तक कोई भी बड़ी हिट फिल्म नहीं दे पाए है। इस वजह से रणवीर सिंह के लिए ये फिल्म काफी बड़ी मानी जा रही है। इसके साथ ही एक्टर के फैंस और ट्रेड दोनों की निगाहें फिल्म ‘धुरंधर’ पर टिकी हुई हैं। बता दें, आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह मल्टीस्टारर एक्शन-थ्रिलर अपनी रिलीज़ से पहले ही जबरदस्त चर्चा में है। ट्रेलर में दिखाया गया धमाकेदार एक्शन और थ्रिलर दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है।

वहीं सच्ची घटनाओं से प्रेरित ‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह के साथ अक्षय खन्ना, आर माधवन, संजय दत्त और अर्जुन रामपाल जैसे दमदार कलाकार नज़र आएंगे। फिल्म में एक्शन सीन्स को लेकर भी काफी चर्चा हो रही है। हालांकि फिल्म की रिलीज़ से पहले जो चीज़ सबसे ज्यादा चर्चा में बनी हुई है, वो है फिल्म की स्टारकास्ट को मिली मोटी फीस। लेकिन क्या आप जानते है किस कलाकार को मिली कितनी रकम मिल रही है?

Dhurandhar Starcast Fees: रणवीर सिंह

Dhurandhar Starcast Fees
Dhurandhar Starcast Fees (Credit: Social Media) 

रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह सबसे ज्यादा फीस लेने वाले स्टार हैं। यह एक्शन-थ्रिलर उनके करियर की सबसे हाई-ऑक्टेन फिल्मों में से एक बताई जा रही है। माना जा रहा है कि रणवीर ने इस फिल्म के लिए लगभग 50 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। ट्रेलर में उनकी दमदार मौजूदगी और एंग्री एक्शन अवतार दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। लंबे समय बाद रणवीर का ऐसा इंटेंस किरदार देखने को मिल रहा है, जिसे लेकर फैंस में एक्साइटमेंट बढ़ गई है।

Dhurandhar Trailer: संजय दत्त

Dhurandhar Trailer
Dhurandhar Trailer (Credit: Social Media) 

संजय दत्त फिल्म में पाकिस्तानी पुलिस ऑफिसर एसपी चौधरी असलम की भूमिका निभा रहे हैं। उनका किरदार कहानी में एक अगल ही ट्विस्ट ले कर आता है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो संजय दत्त को इस फिल्म के लिए लगभग 10 करोड़ रुपये फीस मिली है। बता दें, संजय दत्त अपने इम्प्रेससिवे डायलॉग और स्क्रीन प्रेज़ेंस से हमेशा किसी भी फिल्म की ग्रेविटी बढ़ा देते हैं और ‘धुरंधर’ में भी उनके रोल को लेकर खास एक्साइटमेंट बनी हुई है।

आर माधवन

R Madhavan
R Madhavan (Credit: Social Media) 

अपने टैलेंट और एक्टिंग के लिए पहचाने जाने वाले आर माधवन ‘धुरंधर’ में इंडियन इंटेलिजेंस ऑफिसर अजय सान्याल के किरदार में नजर आएंगे। यह एक स्ट्रैटेजिक और शार्प रोल है जिसमें माधवन का अलग ही अंदाज़ देखने को मिलेगा। खबरों के मुताबिक, इस फिल्म के लिए उन्होंने करीब 9 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं।

अक्षय खन्ना

Akshay Khanna
Akshay Khanna (Credit: Social Media) 

अक्षय खन्ना ने अपनी पिछली कुछ फिल्मों में अपने इंटेंस रोल्स के ज़रिये दर्शकों पर खास छाप छोड़ी है। इस फिल्म में वे कुख्यात डकैत रहमान का रोल निभा रहे हैं, यहीं वजह है कि उनका लुक और स्क्रीन प्रेज़ेंस पहले से ही चर्चा में है। वहीं रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि अक्षय को ‘धुरंधर’ के लिए करीब 3 करोड़ रुपये की फीस दी गई है।

अर्जुन रामपाल

Arjun Rampal
Arjun Rampal (Credit: Social Media)

अर्जुन रामपाल फिल्म में ISI ऑफिसर मेजर इकबाल की भूमिका में दिखेंगे। उनका किरदार कहानी में ट्विस्ट और टेंशन लेकर आता है। अर्जुन ने भी पिछले कुछ सालों में अपने गंभीर और नेगेटिव रोल्स से इंडस्ट्री में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। हालांकि उन्हें इस फिल्म के लिए सिर्फ करीब 1 करोड़ रुपये की फीस ही दी जा रही है।

Dhurandhar Release Date: सारा अर्जुन

Dhurandhar Release Date
Dhurandhar Release Date (Credit: Social Media)

धुरंधर फिल्म की हीरोइन सारा अर्जुन हैं, जो साउथ इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता राज अर्जुन की बेटी हैं। सारा की रणवीर सिंह के साथ ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है, खासतौर पर उनके बीच 20 साल के उम्र के अंतर को लेकर फैंस के जमकर रिएक्शंस देखने को मिल रहे है।

Dhurandhar Starcast Fees
Dhurandhar Starcast Fees (Credit: Social Media)

बताया जा रहा है कि सारा ने इस फिल्म के लिए लगभग 1 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। लेकिन सारा अपने किरदार में क्या नई झलक दिखाएंगी, यह देखने लायक होगा। कुल मिलाकर, ‘धुरंधर’ दमदार कलाकारों, बड़े बजट और हाई-इंटेंसिटी एक्शन से भरी फिल्म है। रणवीर सिंह के करियर के लिए यह फिल्म कितना बदलाव लाती है, यह शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस के दरवाजे खुलते ही साफ हो जाएगा।

ये भी पढ़ें: Kangana Ranaut Bollywood Career : कंगना रनौत बॉलीवुड की क्वीन से लेकर राजनीति की पावरफुल लीडर तक का सफर

Yashika Jandwani