Dhurandhar The Revenge: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर: द रिवेंज ने रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है। फिल्म के पेड प्रीव्यू के लिए लाखों टिकट बिक चुके हैं और एडवांस बुकिंग 40–50 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुकी है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म ने भारतीय सिनेमा में सबसे ज्यादा पेड प्रीव्यू का रिकॉर्ड बना लिया है। इतना ही नहीं, फिल्म के शो की संख्या भी 19,000 से ज्यादा बताई जा रही है, जो अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है।
Dhurandhar The Revenge: रिकॉर्ड तोड़ एडवांस बुकिंग, रिलीज से पहले ही करोड़ों की बरसात

फैंस का क्रेज ऐसा है कि कुछ जगहों पर टिकट की कीमत 3100 रुपये तक पहुंच गई। यह साफ दिखाता है कि फिल्म को लेकर जबरदस्त हाइप बना हुआ है और रिलीज से पहले ही यह सुपरहिट का संकेत दे रही है।
Ranveer Singh movie 2026: प्रीमियर से पहले झटका! अचानक कैंसिल हुए शो, फैंस हुए गुस्से में

जहां एक तरफ फिल्म रिकॉर्ड बना रही है, वहीं दूसरी तरफ रिलीज से पहले बड़ा विवाद भी सामने आया। कई शहरों में तमिल, तेलुगु और अन्य भाषाओं के पेड प्रीव्यू शो अचानक कैंसिल कर दिए गए।
बताया जा रहा है कि प्रिंट और टेक्निकल कारणों की वजह से ये शो नहीं हो पाए, जिससे थिएटर और मेकर्स को करोड़ों का नुकसान हो सकता है। सोशल मीडिया पर फैंस का गुस्सा साफ देखने को मिला। जिन लोगों ने पहले से टिकट बुक कर रखी थी, उन्हें रिफंड का इंतजार करना पड़ा। इस घटना ने फिल्म की ओपनिंग से पहले ही माहौल को थोड़ा विवादित बना दिया।
Dhurandhar Paid Preview Cancelled: रणवीर सिंह का दमदार रोल, डायरेक्टर ने दिया बड़ा संकेत- क्या आएगा पार्ट 3?

फिल्म में रणवीर सिंह एक बार फिर अपने इंटेंस और अलग अवतार में नजर आ रहे हैं। कहानी एक स्पाई और अंडरवर्ल्ड बैकग्राउंड पर आधारित है, जो पाकिस्तान के नेटवर्क तक जाती है।
डायरेक्टर आदित्य धर ने भी दर्शकों को खास मैसेज दिया है कि फिल्म खत्म होने के बाद भी सीट से न उठें—यानी एंड में बड़ा सरप्राइज छिपा हो सकता है। इसी के बाद से धुरंधर 3 को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। वहीं, कुछ फिल्मी सितारों और डायरेक्टर्स ने इसे “शोले से 100 गुना बड़ा अनुभव” तक बता दिया है, जिससे फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है।
Read More: आखिर कब फेरे लेंगे ये दोनों? Shraddha Kapoor की शादी पर आंटी ने तोड़ी चुप्पी, सच्चाई आई सामने..


Download Android App
Download iOS App




