Diljit Dosanjh और Jackson Wang ने मिलाया हाथ, अब K-Pop में रखेंगे कदम

Summary :

दिलजीत और जैक्सन का नया गाना ‘BUCK’ जल्द होगा रिलीज

दिलजीत दोसांझ और जैक्सन वांग ने मिलकर नया गाना ‘BUCK’ पेश करने की घोषणा की है, जो 9 मई को रिलीज होगा। यह गाना दो अलग-अलग म्यूजिक कल्चर को जोड़ते हुए एक अनोखा म्यूजिकल एक्सपीरियंस प्रदान करेगा। इस सहयोग से दोनों कलाकारों के फैंस में जबरदस्त उत्साह है और सोशल मीडिया पर दोनों का क्रेज बढ़ गया है।

पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ और कोरियन पॉप सेंसेशन जैक्सन वांग एक साथ नया गाना लेकर आ रहे हैं, जिसका नाम ‘BUCK’ होने वाला है। बता दें, यह गाना 9 मई को रिलीज होने वाला है और इसकी अनाउंसमेंट के बाद से ही फैन्स के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है। लेकिन इस गाने में क्या कुछ खास होने वाला है, आइए जानते हैं।

Diljit Dosanjh

अलग-अलग म्यूजिक कल्चर

दिलजीत दोसांझ जहां पंजाबी बीट्स और देसी फ्लेवर के लिए मशहूर हैं, वहीं जैक्सन वांग की पहचान ग्लोबल के-पॉप स्टार और आरएंडबी सिंगर के तौर पर होती है। दोनों की ये जुगलबंदी म्यूजिक लवर्स के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। BUCK को सिर्फ एक गाना नहीं, बल्कि एक म्यूजिकल एक्सपीरियंस माना जा रहा है जो दो अलग-अलग म्यूजिक कल्चर को जोड़ रहा है।

Diljit Dosanjh

जैक्सन वांग आएंगे भारत

जैक्सन वांग इस गाने के प्रमोशन के लिए 10 मई को भारत आएंगे। ये उनकी भारत की दूसरी यात्रा होगी। जैक्सन इससे पहले ‘100 Ways’ और ‘Blow’ जैसे हिट गानों से इंटरनेशनल लेवल पर खूब तारीफें बटोर चुके हैं। अब वो भारत में अपने फैनबेस को और मजबूत करने के इरादे से आ रहे हैं।

Diljit Dosanjh Palak Tiwari Saree: Party Look के लिए Perfect है Palak Tiwari की ये स्टाइलिश साडियां

इंटरनेशनल स्टार दिलजीत

दूसरी तरफ, दिलजीत दोसांझ लगातार इंटरनेशनल म्यूजिक में अपनी पकड़ मजबूत कर रहे हैं। उन्होंने कोचेला जैसे मंच पर परफॉर्म करके दुनिया को दिखा दिया कि पंजाबी म्यूजिक किसी से कम नहीं। हाल ही में वह एड शीरन और विल स्मिथ जैसे इंटरनेशनल स्टार्स के साथ भी नजर आए थे।

Diljit Dosanjh

सोशल मीडिया पर क्रेज

जैसे ही इस कोलैब की खबर सामने आई, सोशल मीडिया पर फैन्स ने दिलजीत और जैक्सन को ट्रेंड करवा दिया। दोनों के फैंस अब BUCK के लिए दिन गिन रहे हैं। खास बात ये है कि इस गाने से सिर्फ दो कलाकार ही नहीं, बल्कि दो देशों की म्यूजिक इंडस्ट्री भी एक साथ आ रही हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि 9 मई को रिलीज होने वाला ये गाना म्यूजिक चार्ट्स पर कितनी धूम मचाता है। लेकिन एक बात तो तय है, दिलजीत और जैक्सन वांग की ये जोड़ी म्यूजिक की दुनिया में लेवल सेट करने वाली है।

Yashika Jandwani