Diljit Dosanjh ने Border 2 के सेट पर बांधा समां, शूटिंग में दिखी फनी इंग्लिश कमेंट्री

Summary :

दिलजीत दोसांझ का फनी अंदाज, सेट पर इंग्लिश कमेंट्री से छाए

दिलजीत दोसांझ ने ‘बॉर्डर 2’ के सेट पर फनी इंग्लिश कमेंट्री के साथ समां बांधा। उन्होंने इंस्टाग्राम पर बीटीएस वीडियो शेयर किया जिसमें उनका मजाकिया अंदाज लोगों को खूब पसंद आया। दिलजीत ने मौसम का मजा लेते हुए कहा, ‘इट इज वेरी विटी वेदर’, और सेट पर पहुंचकर फिल्म की टीम के साथ शूटिंग शुरू की।

दिलजीत दोसांझ ने हाल ही में अपनी फिल्म ‘सरदार जी 3’ की शूटिंग खत्म की। अब उन्होंने अपनी नई फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की शूटिंग शुरू कर दी है। इस फिल्म की तीसरी शूटिंग शेड्यूल पुणे के नेशनल डिफेंस एकेडमी में चल रही है।

दिलजीत दोसांझ ने शूटिंग के मजेदार पलों की एक झलक फैंस के साथ साझा की। उन्होंने इंस्टाग्राम पर फिल्म के सेट से एक बीटीएस वीडियो शेयर किया। इस पोस्ट की सबसे मजेदार बात यह है कि दिलजीत इसमें इंग्लिश कमेंट्री करते दिख रहे हैं। उनकी बातों और अंदाज ने वीडियो को खास बना दिया है।

वीडियो की शुरुआत में दिखाया गया कि दिलजीत कार में बैठकर फिल्म ‘बॉर्डर 2’ के सेट की तरफ जा रहे हैं। रास्ते में तेज बारिश हो रही है। इस पर दिलजीत ने मजेदार अंदाज में कमेंट्री करते हुए अंग्रेजी में कहा, ‘इट इज वेरी विटी वेदर, इट इज ड्रिजलिंग’, इसका मतलब है कि मौसम बड़ा मजेदार है, हल्की बारिश हो रही है।

वीडियो के आगे दिलजीत सेट पर पहुंचते हुए नजर आते हैं, इस पर वह अपने मजाकिया अंदाज में कहते हैं, “संदेशे आते हैं और संदेशे जाते हैं और हम भी आ गए हैं सेट पे।”

दरअसल, ये लाइन फिल्म ‘बॉर्डर’ के फेमस गाने से जुड़ी हुई है।

इसके बाद वह सेट पर आराम से बैठे हुए दिखते हैं और कहते हैं, “बिकॉज ऑफ विटी वेदर, शूटिंग इज डिले, मी एंजॉइंग दी वेदर।” इसका मतलब है कि मौसम मजेदार है, बारिश की वजह से शूटिंग लेट हो गई है। मैं मौसम का मजा ले रहा हूं।

इस पूरे वीडियो में दिलजीत का मस्तीभरा और फनी अंदाज लोगों को बहुत पसंद आ रहा है।

थोड़ी देर आराम करने के बाद, दिलजीत ने ‘बॉर्डर 2’ की टीम से मुलाकात की। उन्होंने कहा, “सारी कास्ट, प्रोड्यूसर और डायरेक्टर एक ही जगह इकट्ठा हो गए हैं, चलो शुरू करते हैं!”

वीडियो में दिलजीत अपने को-स्टार वरुण धवन को गले लगाते हुए और सनी देओल के साथ हाथ मिलाते हुए दिखते हैं। ‘बॉर्डर 2’ 23 जनवरी 2026 को थिएटर्स में रिलीज होगी।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.