दीपिका कक्कड़ ने इंस्टाग्राम पर खुलासा किया कि उन्हें स्टेज 2 लिवर कैंसर है। उन्होंने इस कठिन समय में मजबूती से लड़ने की तैयारी जताई और फैंस से दुआओं की अपील की। टीवी इंडस्ट्री के कई सेलेब्स ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।
दीपिका (Dipika) ने लिखा कि यह उनकी जिंदगी का सबसे कठिन समय है, लेकिन वह इस हालात से मजबूती से लड़ने के लिए तैयार हैं। उन्होंने फैंस से दुआओं की अपील की है। उनके इस पोस्ट (Post) पर कई सेलेब्स (Celebs) ने भी कमेंट कर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है टीवी इंडस्ट्री (Tv Industry) की जानी-मानी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakkar) इन दिनों एक बेहद मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम (Instagram) पर एक पोस्ट (Post) शेयर कर बताया कि उन्हें स्टेज 2 का लिवर कैंसर (Liver Cancer) हो गया है। यह खबर सुनकर उनके फैंस और इंडस्ट्री के साथी सदमे में हैं और सभी उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं।
इंस्टाग्राम पर शेयर की जानकारी
दीपिका ने पोस्ट में लिखा, “जैसा कि आप सभी जानते हैं, पिछले कुछ हफ्ते हमारे लिए काफी मुश्किल भरे रहे हैं। पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द की वजह से अस्पताल जाना पड़ा। जांच के बाद पता चला कि लिवर में टेनिस बॉल के आकार का ट्यूमर है और यह स्टेज 2 का कैंसर है।” उन्होंने यह भी लिखा कि यह उनकी जिंदगी का अब तक का सबसे कठिन दौर है, लेकिन वह इस बीमारी से मजबूती से लड़ने के लिए तैयार हैं।
पॉजिटिव सोच और परिवार का साथ
दीपिका ने आगे लिखा, “मैं पूरी तरह से पॉजिटिव हूं और इस मुश्किल समय से और भी मजबूत बनकर निकलने का संकल्प लिया है। इंशाल्लाह! मेरा पूरा परिवार मेरे साथ है और आप सभी की दुआएं भी मिल रही हैं।”
सेलेब्स की शुभकामनाएं
दीपिका की पोस्ट पर कई टीवी सेलेब्स ने कमेंट करके उन्हें दुआएं दी हैं।अविका गोर: “आपके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं दीदी , आरती सिंह: “आप ठीक हो जाओंगी, प्रार्थनाएं आपके साथ हैं।” टीना दत्ता: “शीघ्र स्वस्थ हो जाओ।” गौहर खान: “अल्लाह आपको जल्दी सेहतमंद करे और लंबी उम्र दे, आमीन।”


Download Android App
Download iOS App





