छोटे पर्दे से कुछ ही दिनों पहले एक बुरी खबर सामने आई की टीवी की फेमस एक्ट्रेस दिव्या भटनागर अब हमारे बीच नहीं रही। कोविड के चलते उनका निधन हो गया। आपको बता दे अब उनकी मौत को लेकर भी बवाल मचा हुआ है। जब से दिव्या ये दुनिया छोड़कर गई है उनकी सभी करीबी दोस्त, रिश्तेदार यहां तक की उनके पति भी एक- दूसरे पर कीचड़ उछालते नज़र आ रहे है। हाल ही में देवोलीना भट्टचार्जी ने दिव्या के पति पर कई संगीन आरोप लगाए थे, वही दिव्या के घरवाले भी गगन के खिलाफ है।
ऐसे में अब गगन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर उन सब पर पलटवार किया है। बता दे, ‘देवोलीना ने एक वीडियो शेयर कर बताया कि गगन, दिव्या को टॉर्चर करता था। वहीं दिव्या के भाई ने भी कुछ स्क्रीनशॉट शेयर किए हैं जिनमें दिव्या अपने भाई को बता रही हैं कि गगन उन्हें बेल्ट से मारता था, वो हर बात पर उसे पीटता था।

पहले देवोलीना के आरोपों पर गगन ने बयान दिया और उनकी वीडियो को पब्लिसिटी स्टंट बताया। अब उन्होंने परिवार के आरोपों का जवाब दिया है। गगन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दिव्या के कुछ वीडियोज़ शेयर किए हैं। इन वीडियोज़ में वो गगन के साथ डांस करती, मस्ती करती दिख रही हैं। इन वीडियोज़ को देखकर यही लग रहा है की दिव्या काफी खुश है। वो गगन के साथ पार्टी कर रही हैं परिवार के साथ मस्ती कर रही हैं। वीडियोज़ शेयर करते हुए गगन ने लिखा है, ‘ये थी मेरी दिव्या, जिसके लिए कुछ लोग बोल रहे हैं कि मैंने इसे जबरदस्ती शादी करी, मैं मैंटली टॉर्चर करता था, जिसको मैंने कमरे में बंद कर रखा था, गालियां दीं, मारा पीटा और शादी के बाद नौकरानी बनाकर रखा।’

अब दोनों तरफ से सबूत देखकर इस बात का फैसला कर पाना बेहद ही मुश्किल है कि कौन सच बोल रहा है और कौन झूठ। दोनों ही सबूतों के साथ खड़े है ऐसे में दिव्या के फैंस अब असमंजस में है।


Download Android App
Download iOS App




