विद्या नहीं लिखना चाहतीं आत्मकथा

Summary :

NULL

इन दिनों कई कलाकारों पर ऑटोबायोग्राफी लिखने का जुनून सवार है। पिछले कुछ महीनों में कई कलाकारों ने अपनी ऑटोबायोग्राफी लिख डाली है। विद्या बालन से भी जब इससे जुड़ा सवाल किया गया, तो इस मामले में उनका अपना अलग ही नजरिया सामने आया। वह कहती हैं कि उन्हें अभी आत्मकथा लिखने की कोई जल्दबाजी नहीं है। इस बारे में विद्या बालन कहती हैं कि अभी बहुत से अनुभव बटोरने हैं। बहुत जिंदगी गुजारनी है। लिखने से पहले मैं अपने काफी काम भी कर लेना चाहती हूं। जब तक जिंदगी में कुछ रोमांचक नहीं होगा, तो लोगों को पढऩे में भी मजा नहीं आएगा इसलिए लाइफ में थोड़ा और ट्विस्ट आने दीजिए। इसके बाद सोचा जाएगा लेकिन फिलहाल मेरा आत्मकथा लिखने का कोई इरादा नहीं है।

Desk Team