Drishyam 3 ने वर्ल्ड वाइड मचाया तहलका, बॉक्स ऑफिस पर शतक लगाकर फिल्म ने रचा इतिहास

Summary :

Drishyam 3 Box Office Day 3: मोहनलाल की मोस्ट अवेटेड फिल्म Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है। रिलीज के महज तीन दिनों के अंदर ही फिल्म ने 100 करोड़ के क्लब में जगह बना ली है। ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी के पहले दो पार्ट्स को दर्शकों ने खूब पसंद किया था और अब तीसरा पार्ट भी उसी सफलता को आगे बढ़ाता नजर आ रहा है। Drishyam 3 Box Office: तीसरे दिन भी फिल्म की धमाकेदार कमाई तीसरे दिन भी फिल्म की कमाई में अच्छा उछाल देखने को मिला है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने घरेलू बॉक्स…

Drishyam 3 Box Office Day 3: मोहनलाल की मोस्ट अवेटेड फिल्म Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है। रिलीज के महज तीन दिनों के अंदर ही फिल्म ने 100 करोड़ के क्लब में जगह बना ली है। ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी के पहले दो पार्ट्स को दर्शकों ने खूब पसंद किया था और अब तीसरा पार्ट भी उसी सफलता को आगे बढ़ाता नजर आ रहा है।

Drishyam 3 Box Office: तीसरे दिन भी फिल्म की धमाकेदार कमाई

Drishyam 3 Box Office Day 3
Drishyam 3 Box Office Day 3 (Source: Social Media)

तीसरे दिन भी फिल्म की कमाई में अच्छा उछाल देखने को मिला है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन करीब 13.70 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इस दौरान फिल्म को 5,185 शोज मिले और ऑक्यूपेंसी भी लगभग 50.2 प्रतिशत की रही। हालांकि तीसरे दिन के ऑफिशियल आंकड़े अभी सामने नहीं आए हैं, लेकिन शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का कुल घरेलू कलेक्शन लगभग 40.60 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

Mohanlal Drishyam 3 Earnings: कैसा था पहले और दूसरे दिन का कलेक्शन?

Drishyam 3 Box Office Day 3
Drishyam 3 Box Office Day 3 (Source: Social Media)

फिल्म ने पहले दिन 15.85 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी, जबकि दूसरे दिन इसका कलेक्शन 11.05 करोड़ रुपये रहा। वहीं खास बात तो ये है कि फिल्म हिंदी में रिलीज नहीं हुई है, इसके बावजूद इसे शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। तीसरे दिन मलयालम भाषा में फिल्म ने 11.65 करोड़ रुपये कमाए, जबकि कन्नड़ में 25 लाख, तमिल में 60 लाख और तेलुगू में इसने 1.20 करोड़ रुपये का बिजनेस किया।

Drishyam 3 Box Office Day 3
Drishyam 3 Box Office Day 3 (Source: Social Media)

ओवरसीज मार्केट में भी फिल्म का जलवा देखने को मिल रहा है। तीसरे दिन फिल्म ने विदेशों में करीब 25 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके साथ ही तीन दिनों में इसका ओवरसीज कलेक्शन 70 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। वहीं वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने कुल 117.17 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।

Drishyam 3 Box Office Day 3: फिल्म को मिले शानदार रिव्यू

Drishyam 3 Box Office Day 3
Drishyam 3 Box Office Day 3 (Source: Social Media)

‘दृश्यम’ का पहला पार्ट साल 2013 में रिलीज हुआ था और वो जबरदस्त हिट साबित हुआ था। इसके बाद 2021 में आए दूसरे पार्ट को भी दर्शकों और रिव्यूअर्स ने काफी सराहा। ऐसे में अब तीसरे पार्ट को भी शानदार रिव्यू मिल रहे हैं। फिल्म में Mohanlal मुख्य भूमिका में हैं, जबकि Meena और Ansiba Hassan भी अहम किरदार निभा रही हैं और इस फिल्म का निर्देशन Jeethu Joseph ने किया है।

Read More: Femina Miss India का खिताब जीतने के बाद आखिर Condom Ad करने पर क्यों मजबूर हुईं ये एक्ट्रेस?, जानें वजह

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।