बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर लम्बे समय से फिल्म इंडस्ट्री में है और एक उनका करियर भी खासा कामयाब रहा है। उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट फ़िल्में दी है और अब शादी के बाद भी करीना की डिमांड बॉलीवुड में कम नहीं हुई है।

हालांकि शादी और प्रेगनेंसी के दौरान कई लोगों का मानना था कि उनका करियर अब ज्यादा नहीं चलने वाला पर करीना हार मानने वाले लोगों में से नहीं है। अपने बेटे तैमूर के जन्म के बाद उन्होंने जिस तेजी से बॉलीवुड में कमबैक किया, उसने सबको हैरान कर दिया।

हाल ही में करीना से पूछा गया कि शादी के बाद और प्रेगनेंसी पीरियड के दौरान उनके मन में क्या ख़याल थे। अपने करियर को लेकर उनके मन में क्या आशंकायें थी। क्या लोगों की बातें सुनकर उनके जेहन में भी ये सवाल आते थे की उनका करियर किस दिशा में जायेगा।

करीना ने इस सवालों का जवाब देते हुए कहा, ‘ मैं अपने करियर को लेकर चिंतित नहीं थी। मैं पहले ही अपने करियर में इतना काम कर चुकी हूं।’ करियर खत्म होने जैसा कोई ख्याल मेरे मन में नहीं था। मैंने अपनी जिंदगी के हर फेज को एन्जॉय किया है और आगे भी करती रहूंगी।

करीना से ये भी पूछा गया कि वो अपने करियर और परिवार को कैसे बैलेंस करके चलती है तो उनका कहना था , ‘ मैंने शादी का फैसला खुद लिया और मैं साथ साथ फिल्मों में भी काम करना चाहती हूं। अब मैं इससे कैसे भाग सकती हूं। सब चीजें अपने आप मैनेज हो जाती है बस फोकस करना पड़ता है।

करीना कपूर अपने करियर को लेकर उठे तमाम सवालों को अब तक गलत साबित किया है और तैमूर के जन्म के बाद करीना ने लगातार काम किया और फिल्म इंडस्ट्री को ‘वीरे दि वेडिंग’ जैसी हिट फिल्म दी। करीना जल्द फिल्म ‘गुड न्यूज़’ में अक्षय के साथ और इरफ़ान खान के साथ ‘अंग्रेजी मीडियम’ में नजर आने वाली है।



Download Android App
Download iOS App



