शाहरुख खान ने अपने फैन्स के इंतजार को खत्म करते हुए 2018 की पहली शाम अपनी नई फिल्म के नाम का खुलासा किया। आपको बता दे कि बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान ने 2018 के पहले दिन अपने प्रशंसकों के लिए फिल्म ‘जीरो’ का शीर्षक और टीजर जारी किया।
अब तक आपने शाहरुख खान का कई अवतार देखा होगा । लेकिन आनंद एल राय की फिल्म ‘जीरो’ में शाहरुख खान बौना लुक में नजर आ रहे हैं । जी हाँ , शाहरुख खान को बौने लुक में देखकर आप भी चौंक गए होंगे ।
लेकिन हम आपको बता दें कि शाहरुख खान का ये बौना लुक छोटा पैकेट बड़ा धमाल साबित हो रहा है । दरअसल शाहरुख खान की फिल्म ‘जीरो’ के इस टीजर ने यूट्यूब पर धमाल मचा दिया है । जब से जीरो का टीजर रिलीज हुआ है तब से इसे यूट्यूब पर देखने का सिलसिला खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है ।
वही , टीजर के आखिर में शाहरुख कहते हैं- ”हम जिसके पीछे लग जाते हैं, लाइफ बना देते हैं।”
आपको बता दे कि 2018 की पहली शाम को उन्होंने इसका खुलासा किया और इस फिल्म का नाम होगा – जीरो means ZERO , बता दे कि फिल्म में शाहरुख एक बौने का किरदार निभाते दिखाई देंगे।
इस फिल्म में उनके साथ क्रिकेटर विराट कोहली की नई नवेली दुल्हन अनुष्का शर्मा और अभिनेत्री कटरीना कैफ भी नजर आएंगी। शाहरुख का निर्देशक आनंद एल. राय के साथ यह पहली रचनात्मक साझेदारी है।
बता दें कि आनंद एल राय डायरेक्ट इससे पहले तनु वेड्स मनु, रांझना जैसी फिल्में बना चुके हैं। यह फिल्म 21 दिसंबर को रिलीज होगी।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App









