छोटे परदे का फॅमिली डेली शोप नागिन इन दिनों खूब टीआरपी बटोरता हुआ दिखाई दे रहा हैं। दरअसल लाखों की संख्या में दर्शक सीरियल नागिन के दीवाने हुए रहते हैं। वही नागिन सीरियल की डायरेक्टर,प्रोडूसर एकता कपूर भी अपने इस सीरियल को हिट कराने का कोई भी मौका नहीं छोड़ती हैं। साथ ही आए दिन सीरियल को बुलंदियों पर पहुंचाने के लिए नए-नए हथकंडे अपनाती रहती हैं। ऐसी में एकता कपूर एक बार फिर से एक नया चाल चलती हुई नजर आ रही हैं।

दरअसल इस बात से तो सभी वाकिफ ही होंगे की हर बार एकता कपूर अपने नागिन सीरियल में छोटे परदे का फेमस रियलिटी शो बिग बॉस की एक स्ट्रांग हसीना की अपने सीरियल नागिन में जरूर ही कास्ट करती हैं। ऐसे में बिग बॉस के पिछले सीजन की विजेता रही तेजस्वी प्रकाश को एकता कपूर ने अपने सीरियल में कास्ट किया था। ऐसे में कुछ दिन पहले ये खबर आई थी की, ‘नागिन 6’ जल्द ही खत्म होने वाला है। शो को लेकर खबर आई थी कि यह इस साल फरवरी तक खत्म हो जाएगा।

एकता कपूर का ‘नागिन 6’ सभी सीजन में काफी हिट शो रहा है। इतना ही नहीं, शो में तेजस्वी प्रकाश को बतौर नागिन खूब सराहा भी गया है। ‘नागिन 6’ को हिट बनाने के लिए खुद एकता कपूर ने भी तेजस्वी प्रकाश का शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने तेजस्वी प्रकाश का वीडियो शेयर कर बताया कि उन्होंने एक्ट्रेस को कैसे कास्ट किया था। इतना ही नहीं, अपने कैप्शन में एकता कपूर ने ‘नागिन 7’ को लेकर भी हिंट दी है।
एकता कपूर ने ‘नागिन 6’ से जुड़ा तेजस्वी प्रकाश का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक्ट्रेस नागिन के अंदाज में बलखाती और अपनी अदाएं दिखाती नजर आईं। इस वीडियो को शेयर करते हुए एकता कपूर ने लिखा, “इस नगीना को मेरा ढेर सारा प्यार। इन्हें मैंने बिग बॉस में ढूंढा था और कोरोना के वक्त में तेज बुखार में होने के बाद भी मैंने कलर्स चैनल और मनीषा पर जोर दिया था कि मैं तेजस्वी को कास्ट करना चाहती हूं। उम्मीद के साथ बिग बॉस में फिल्म की घोषणा करने जा रही हूं और देखती हूं कि इस बार मैं वहां से किसे ढूंढकर लाती हूं।”

अब एकता कपूर के स्टेटमेंट से ये तो साफ़ जाहिर हो गया की बिग बॉस के इस सीजन की भी एक हसीना के भाग्य के ताले जल्द ही खुलने वाले हैं। वही खबरों की माने तो प्रियंका चाहर चौधरी और अर्चना गौतम को एकता कपूर अपने शो में कास्ट कर सकती हैं। हालांकि बाद में उनसे जुड़े सूत्र ने बताया कि प्रियंका चाहर चौधरी की जगह सुंबुल तौकीर खान को ‘नागिन 7’ के लिए कास्ट किया जा सकता है।

खुद सूत्र ने भी कहा कि अगर चीजें प्लानिंग के हिसाब से हुईं तो शो में सुंबुल तौकीर खान को नागिन बनाया जाएगा। ऐसे में अब ये देखना काफी दिलचस्प होने वाला है की आखिर बिग बॉस 16 से किस एक हसीना की किसमत पर एकता कपूर का मोहर लगने वाला हैं।


Download Android App
Download iOS App



