सोशल मीडिया की दुनिया में कब किस बात पर बवंडर खड़ा हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता। अब बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव और उनके जिगरी दोस्त लवकेश कटारिया को ही देख लीजिए। दोनों का एक पुराना और मजेदार वीडियो इंटरनेट पर क्या वायरल हुआ, फैंस और ट्रोलर्स के बीच जंग ही छिड़ गई। बात इतनी बढ़ गई कि एल्विश को खुद सामने आकर लोगों की क्लास लगानी पड़ी।
दोस्त के हल्के थप्पड़ पर इंटरनेट पर हुआ जोरदार हंगामा
View this post on Instagram
दरअसल, सोशल मीडिया पर एल्विश यादव और लवकेश कटारिया का एक पुराना रील्स वीडियो तेजी से वायरल होने लगा। इस वीडियो में लवकेश मजाक-मजाक में एल्विश को एक हल्का थप्पड़ मारते हुए नजर आ रहे थे। बस फिर क्या था, ‘एल्विश आर्मी’ (एल्विश के फैंस) और आम यूजर्स ने इसे सीरियसली ले लिया। लोगों ने लवकेश कटारिया को निशाने पर ले लिया और कमेंट सेक्शन में उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। देखते ही देखते इस हंसी-मजाक वाले वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर काफी नेगेटिविटी फैल गई।
बढ़ते विवाद के बीच एल्विश ने डिलीट किया वीडियो, X पर निकाला गुस्सा
Ye kataria bc jab elvish bhai ke sath hota hai tab kuch na kuch gandupana kaaam karwata hi hai😡
Mujhe pata hai ye kataria ka idea hoga🤧
Elvish bhai dost hai thik hai par ab aap jis level pe ho is tarah ki harqate na kiya karo#elvishyadav #ElvishYadav #elvisharmy #ElvishArmy pic.twitter.com/NkVrLxa9v2
— HunnyIamFunny (@aloo_chana) August 26, 2026
मामले को हाथ से निकलता देख एल्विश यादव ने तुरंत कदम उठाया और उस वीडियो को अपने सोशल मीडिया हैंडल से हटा दिया। लेकिन बात यहीं खत्म नहीं हुई। लगातार हो रही ओवर-एनालिसिस और लोगों के ज्ञान देने से तंग आकर एल्विश ने एक्स (ट्विटर) पर एक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने ट्रोल करने वालों को करारा जवाब देते हुए लिखा, “मुझे सच में हंसी आती है कि लोग सिर्फ लेक्चर देने के लिए हर छोटी बात को मुद्दा बना लेते हैं। कुछ चीजें सिर्फ मनोरंजन और मजाक के लिए होती हैं, उन्हें वैसे ही रहने दें। अपनी राय देना ठीक है, लेकिन हर बात में अति मत करो।“
नेटिजन्स के दो ग्रुप्स , किसी ने बताया पब्लिसिटी तो किसी ने कहा ‘नॉर्मल मस्ती’

एल्विश के इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया यूजर्स दो ग्रुप्स में बंट गए। कुछ लोगों का कहना था कि दोस्तों के बीच ऐसा मजाक होना बिल्कुल नॉर्मल है और लोग बेवजह बात का बतंगड़ बना रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ, कुछ यूजर्स का मानना था कि इंटरनेट पर लोग हर छोटी-छोटी बात पर ज्ञान झाड़ने लगते हैं। हालांकि, एल्विश ने अपने बयान से यह साफ कर दिया कि उनके और लवकेश के बीच सब कुछ ठीक है और फैंस को दोस्तों के आपसी मजाक में टांग अड़ाने की जरूरत नहीं है।
एल्विश के इस जवाब के बाद कमेंट सेक्शन में यूजर्स कमेंट करने लग गए और लोग अलग-अलग ग्रुप्स में बंट गए। कुछ फैंस एल्विश के सपोर्ट में आए और लिखा कि भाई की बात ही अलग है, कुछ भी हो तो मीडिया तुरंत न्यूज़ बना देती है। वहीं कुछ लोगों ने लवकेश का बचाव करते हुए कहा कि फैंस ने भी इसे सिर्फ फन वे में लिया है और दोस्तों में इतनी मस्ती चलती है।
दूसरी तरफ, कुछ लोगों ने एल्विश को ही आड़े हाथों ले लिया और कहा कि जब बात खुद पर आई तो ज्ञान देने लगे, जबकि दूसरों के मामले में खुद अपने गैंग से हंगामा करवाते हैं। वहीं कई आम यूजर्स का मानना था कि इन इन्फ्लुएंसर्स का तो रोज़ का काम है- ऑनलाइन लड़ाई करना, फिर पैच-अप करना और फिर पब्लिसिटी पाना, इसलिए ऐसी फालतू ड्रामेबाजी को इग्नोर करना ही बेहतर है।
Read More: Samay Raina Devendra Fadnavis: “साइबर पुलिस तो रोज फोन करती है” CM Devendra..


Download Android App
Download iOS App




